जब बिग बॉस में मिले दो दिल, किसी ने की शादी तो किसी का हो गया ब्रेकअप

Published : Dec 15, 2020, 10:29 AM IST

मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 के घर में इस वक्त जैस्मिन और अली गोनी के रिलेशन को लेकर काफी चर्चा है। दोनों एक-दूसरे को बताते दोस्त हैं, लेकिन उनकी कैमिस्ट्री देखकर वो किसी कपल से कम नहीं लगते हैं। ऐसा ही प्यार शो में पहले भी देखने को मिला है, लेकिन कुछ कपल्स बनकर शो से निकले तो किसी का सफर शो से निकलने के बाद खत्म हो गया। ऐसे में आइए जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में...

PREV
110
जब बिग बॉस में मिले दो दिल, किसी ने की शादी तो किसी का हो गया ब्रेकअप

कर‍िश्मा तन्ना-उपेन पटेल 

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल बिग बॉस के सीजन 8 में एक साथ नजर आए थे। दोनों का रिलेशन शो में काफी गहरा रहा था, लेकिन शो से निकलने के बाद दोनों अलग हो गए थे। 

210

एजाज खान और पवित्रा पुनिया

बिग बॉस के 14वें सीजन में एजाज खान और पव‍ित्रा पुनिया के बीच जमकर तकरार और प्यार देखने के लिए मिला। हालांकि, दोनों ने कभी भी ये नहीं कहा कि उन्हें एक-दूसरे से प्यार है, पर लगाव की बात जरूर कबूल की थी। 

310

तन‍िषा मुखर्जी और अरमान कोहली

तन‍िषा मुखर्जी और अरमान कोहली ने बिग बॉस 7 में बतौर कंटेस्टेंट्स श‍िरकत की थी। शो में उनके बीच नजदीकियां बढ़ी और उनके रिलेशन की काफी चर्चा होने लगी। लेकिन, बाद में फैमिली की वजह से दोनों अलग हो गए थे। 

410

जैस्मिन भसीन और अली गोनी

बिग बॉस के 14वें सीजन के कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक-दूसरे को दोस्त कहते हैं। उनका कहना है कि वो एक-दूसरे को दोस्त से भी बढ़कर मानते हैं, पर शो में उनके बीच जो बॉन्ड‍िंग देखी गई, वो उनके रिलेशन को कुछ और ही नाम दे रही है। घर के बाकी कंटेस्टेंट्स उनके रिलेशन को प्यार बताते हैं। जैस्मिन ने भी इस बात को एक्सेप्ट किया है। अब अली जैस्मिन के साथ अपने रिश्ते को क्या नाम देते हैं इसके लिए उनके जवाब का इंतजार करना होगा। 

510

राहुल महाजन और पायल रोहतगी

राहुल महाजन और पायल रोहतगी बिग बॉस 2 में नजर आए थे। शो में दोनों के बीच काफी इंटीमेसी देखी गई थी। इस दौरान उनके बीच जो नजदीक‍ियां देखी गई वो शो से बाहर निकलने पर हवा हो गई। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 

610

रोशेल राव और कीथ सीक्वरा 

रोशेल राव और कीथ सीक्वरा 'बिग बॉस 9' में नजर आए थे। शो में उनके बीच गहरी बॉन्ड‍िंग और एक खूबसूरत केमिस्ट्री दिखी, जो आगे चलकर शादी में बदल गई। दोनों आज भी एक साथ हैं। 

710

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा

टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 11 में नजर आए बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का रिश्ता इसी शो से शुरू हुआ था। शो में उनके बीच काफी कोजी मोमेंट्स भी देखने को मिले थे। शो खत्म होने के बाद दोनों ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया था।

810

गौहर खान और कुशाल टंडन 

बिग बॉस के सीजन 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन की शुरुआत झगड़े से हुई थी और इनका रिश्ता प्यार में बदल गया था। गौहर और कुशाल इस शो में काफी करीब हो गए थे। शो के बाद भी उन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन फिर ये कपल अलग हो गया था। 
 

910

प्र‍िंस नरूला और युविका चौधरी

बिग बॉस 9 फेम प्र‍िंस नरूला और युविका चौधरी एक साथ नजर आए थे। यहीं, प्र‍िंस को युविका से प्यार हुआ था और उन्होंने हार्ट शेप में रोटी बनाकर युविका को प्रपोज किया था। शो में दोनों की जोड़ी ज्यादा लंबी ट‍िक नहीं पाई पर शो से बाहर आने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। 

1010

अश्मित पटेल और वीना मल‍िक 

बिग बॉस सीजन 4 में अश्मित पटेल और वीना मल‍िक के बीच का रोमांस काफी चर्चा में था। दोनों के बीच शो में बेहद क्लोज मोमेंट्स भी दिखे, लेक‍िन शो के अंदर शुरू हुआ उनका ये  रिलेशन ज्यादा समय तक ट‍िक नहीं पाया। बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों अलग हो गए थे। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories