मुंबई. बिग बॉस (Bigg Boss) एक ऐसा मंच रहा है जिसमें देश के ही नहीं बल्कि विदेशी सेलेब्स को भी गेम जीतने का मौका दिया गया। इस पॉप्पुलर रियलिटी शो में अब तक कई विदेशी सेलेब्स हिस्सा लिए और यहां के होकर रह गए। हालांकि इनमें से किसी ने भी इस शो का खिताब अपने नाम नहीं कर पाया। लेकिन आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान कायम कर चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन फॉरेन ब्यूटी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनीं....
बिग बॉस सीजन 2 में ब्रिटेन की टीवी स्टार जेड गुडी (Jade Goody) नजर आईं थी। जेड गुडी बिग ब्रदर का हिस्सा रही थी। इस दौरान इनकी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ खूब अनबन हुई थी। उन्होंने नस्लभेदी टिप्पणी भी की थी। कहा जाता है कि वो बिग बॉस के घर में शिल्पा शेट्टी के साथ अपने पुराने संबंध सुधारने आई थी। हालांकि अब जेड गुडी इस दुनिया में नहीं हैं। शो के दौरान ही मेडिकल जांच में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था, जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा था। साल 2009 में उनकी मौत हो गई।
210
जर्मन की क्लाडिया सिएस्ला बिग बॉस सीजन 3
क्लाडिया सिएस्ला (Claudia Ciesla) बिग बॉस के सीजन 3 में एंट्री ली। ये जर्मन की रहने वाली हैं। बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद इन्हें बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट मिले। इनका नाम सलमान खान (Salman khan) से भी जुड़ा। बिग बॉस के घर में क्लाउडिया को पूल में पकड़ने वाले एपिसोड की वजह से जबरदस्त टीआरपी मिली थी।
310
हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन बिग बॉस सीजन 4
हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन(Pamela Anderson) भी बिग बॉस की मेहमान बनीं। माधुरी दीक्षित के गाने धक धक पर अपने हॉट अंदाज में डांस करने वाली पामेला एंडरसन से शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया था। सलमान के उनको हिंदी भी सिखाई थीं। शो के दौरान इन्हें काफी मस्ती करते देखा गया था। ये बिग बॉस सीजन 4 की हिस्सा बनीं।
410
बिग बॉस के सीजन 5 में कैनेडियन पोर्न स्टार सनी लियोन
बिग बॉस के सीजन 5 में सनी लियोन (Sunny Leone) को मौका मिला। कैनेडियन पोर्न स्टार के रूप में वो इस शो में आई थीं। घर के अंदर उन्होंने अपने पोल डांस से तहलका मचा दिया था। इस पोल डांस को देखकर महेश भट्ट फिदा हो गए थे और उन्होंने अपनी फिल्म में सनी को साइन करने की घोषणा कर दी थी। घर से बाहर आने के बाद महेश भट्ट ने सनी लियोन को जिस्म-2 के लिए साइन किया था। अब सनी लियोनी भारत में ही रहती हैं। बॉलीवुड में इन्होंने अपनी एक अलग पहचान कामय कर ली है।
510
बिग बॉस सीजन 7 में स्वीडिश एक्ट्रेस एली अवराम
स्वीडिश एक्ट्रेस एली अवराम (elli avram) भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 7 में वो अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना लिया था। अपनी खूबसूरत मुस्कान और शांत स्वभाव से सलमान का दिल जीत लिया था। घर के बाहर निकलने के बाद इनके पास बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट मिले।
610
बिग बॉस सीजन 7 में बांग्लादेश की एक्ट्रेस सोफिया हयात
बिग बॉस-7 के घर में बांग्लादेशी अदाकारा और सिंगर सोफिया हयात(Sofia Hayat) ने एंट्री की। इनके गर्म मिजाज इस शो में देखने को मिले। घर से निकलने के बाद इनके हाथ भी कई बॉलीवुड के प्रोजेक्ट आएं।
710
बिग बॉस सीजन 9 में ईरान की एक्ट्रेस मंदाना
बिग बॉस के 9वें सीजन में घर के अंदर एंट्री ईरान की एक्ट्रेस मंदाना (Mandana) की हुई। इन्होंने भारत के दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। बिग बॉस में यह सेकंड रनरअप रहीं। घर से बाहर आने के बाद मंदाना ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है जिनमें रॉय और भाग जॉनी शामिल है।
810
बिग बॉस सीजन 9 में कनाडा की नोरा फतेही
नोरा फतेही (Nora Fatehi) को आज कौन नहीं जानता हैं। इनके डांस के दीवाने करोड़ों हैं। ये बिग बॉस सीजन 9 का हिस्सा रहीं।कनाडा में जन्मी नोरा फतेही ने बिग बॉस के घर में सभी को खूब एंटरटेन किया था। अब इनके पास कई प्रोजेक्ट हैं।
910
बिग बॉस सीजन 10 में रूस की एक्ट्रेस एलेना कजान
बिग बॉस के सीजन 10 में रूस की मॉडल और एक्ट्रेस एलेना कजान (Elena Kazan) ने एंट्री ली थी। वो बतौर गेस्ट इस शो में दिखाई दीं। घर के बाहर आने के बाद इनको भी कई प्रोजेक्ट में शामिल किया गया।
1010
बिग बॉस 11 में ऑस्ट्रेलिया की लुसिंडा
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली लुसिंडा (Lucinda) बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनी। 13 साल की उम्र में ये योगा ट्रेनर बन गई थी। वहीं 17 साल की उम्र में मॉडल। इनकी खूबसूरती के चर्चे भारत में भी खूब हुए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।