मुंबई। TV सीरियल 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakkar)और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की जोड़ी न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी काफी पॉपुलर है। कपल इन दिनों यूट्यूब पर अपने मजेदार ब्लॉग्स से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसी बीच हाल ही में 'ससुराल सिमर का' सीरियल की वापसी हुई, जिसकी शूटिंग के लिए दीपिका को घर से बाहर जाना पड़ा। ये बात लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने ब्लॉग के कमेंट सेक्शन में शोएब इब्राहिम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अपने पति पर आंच आते देख दीपिका ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी।
दीपिका और शोएब ने वीडियो के जरिए ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है। वीडियो में सबसे पहले शोएब ने कोरोना पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये महामारी और खतरनाक होती जा रही है। शोएब ने बताया कि महामारी में भी वे एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उनके इस प्रोजेक्ट से कई लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर काम बंद हो जाता है तो उन लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा।
210
महामारी से बिगड़े हालातों पर बात करने के बाद शोएब और दीपिका ने ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई। दीपिका ने कहा कि कुछ लोग उनके पति शोएब और उनके परिवार को ये कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि वे दीपिका को काम करने के लिए बाहर भेज रहे हैं और शोएब घर पर बैठकर दीपिका के पैसों पर मौज उड़ा रहा है।
310
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दीपिका ने आगे कहा कि उन्हें ऐसे लोगों की सोच पर दया आती है, जो नफरत और भद्दे कमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। दीपिका ने कहा कि शादी के बाद काम करते रहना उनकी अपनी च्वॉइस है और उनके परिवार एक्ट्रेस के इस फैसले की इज्जत करता है।
410
बता दें कि पिछले साल जुलाई में शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात की थी। शोएब ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने शोएब से पूछा- एक मुस्लिम होने के नाते क्या आपको कभी भारत में इनसिक्योर फील हुआ? इसके जवाब में शोएब ने कहा- नहीं कभी नहीं। मुझे गर्व है कि मैं एक प्राउड इंडियन मुस्लिम हूं। शोएब इब्राहिम के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया।
510
इसके अलावा शोएब से ये भी पूछा गया था कि उन्हें दीपिका कक्कड़ का कौन-सा रोल सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, सिमर का या सोनाक्षी का? जवाब में शोएब ने सिमर कहा। बता दें कि 'ससुराल सिमर का' के सेट पर ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ी।
610
कुछ दिनों पहले सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक शख्स ने शोएब इब्राहिम से उनकी पत्नी दीपिका का धर्म पूछा। यूजर ने अपने सवाल में कहा, मुझे बताएंगे कि आपकी पत्नी हिंदू हैं या मुस्लिम? जवाब में शोएब इब्राहिम ने लिखा था- इंसान अच्छी है क्या सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। शोएब के इस जवाब की फैन्स ने जमकर तारीफ की थी।
710
टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 5 साल तक डेटिंग के बाद कपल ने एक होने का फैसला किया था। दोनों ने 22 फरवरी, 2018 को शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में शादी की थी।
810
हालांकि शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई बातें उठी थीं, लेकिन शोएब-दीपिका ने इन बातों को कभी तवज्जो नहीं दी। दूसरी शादी के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है और उनका नाम अब फैजा है।
910
दीपिका की ये दूसरी शादी है। दीपिका ने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी। इस बात का अनाउंसमेंट शादी के तीन साल बाद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अलगाव शोएब की वजह से आया था। दोनों जनवरी 2015 में अलग हो गए थे।
1010
शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान शोएब ने बेहद रोमांटिक अंदाज में घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया, जिसे वो ठुकरा नहीं सकीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।