कभी ऐसी दिखती थीं दिव्यांका त्रिपाठी, एक ऑडिशन ने बदल दी थी किस्मत, ऐसे मिला था पहला ब्रेक

Published : Dec 14, 2019, 03:33 PM ISTUpdated : Dec 14, 2019, 03:35 PM IST

मुंबई. टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी 35 साल की हो गईं हैं। 14 दिसंबर, 1984 को भोपाल में जन्मीं दिव्यांका बचपन में टॉमब्वॉय हुआ करती थीं। सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी पर डेब्यू करने वाली दिव्यांका अबतक कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि उनके फेवरेट रोल की बात करें तो वो 1957 में आई डायरेक्टर मेहबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' का नरगिस वाला रोल करना चाहती हैं। दिव्यांका ने 2016 में टीवी एक्टर विवेक दाहिया से शादी की थी। कपल फिलहाल मुंबई में रहता है। बता दें कि दिव्यांका एक दिन में 90 हजार से 1 लाख रुपए तक की कमाई करतीं हैं।   

PREV
16
कभी ऐसी दिखती थीं दिव्यांका त्रिपाठी, एक ऑडिशन ने बदल दी थी किस्मत, ऐसे मिला था पहला ब्रेक
दिव्यांका के करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से हुई। इस टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए वे भोपाल से दिल्ली पहुंची थी। वहां हिस्सा लेने आईं मॉडल्स को देख दिव्यंका घबरा गई। इसके बावजूद उन्होंने शो में हिस्सा लिया और ब्यूटीफुल स्किन का अवॉर्ड जीता। इसके बाद उन्होंने मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया। ग्रैजुएशन के बाद मुंबई से कॉल आने शुरू हो गए, लेकिन किसी पर विश्वास नहीं हुआ।
26
एक दिन शकुंतलम फिल्मस से आए फोन के बाद वे ऑडिशन देने मुंबई पहुंची। ऑडिशन के एक हफ्ते बाद फिर कॉल आया और वे एक सीरियल में लीड रोल के लिए चुनीं गईं। उन्होंने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा।
36
एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने अपने बचपन की यादें शेयर करते हुए बताया था, मुझमें लड़कियों जैसा कुछ नहीं था। मां के हाथ के सिले कपड़े पहनती थी। मेरा एक कान छिदा था और पहनने के लिए हमेशा लूज शर्ट और ट्राउजर को प्रिफरेंस देती थी।
46
दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था, एक बार भोपाल में एक फैशन कॉन्टेस्ट हो रहा था। उनकी मां ने कहा कि 'तुम्हारे पास इवनिंग गाउन है तो तुम्हें भी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना चाहिए।' दिव्यंका को लड़कों जैसे कपड़े पहनने की आदत थी, इसलिए उन्हें पहले थोड़ी हिचकिचाहट हुई। मां के कहने के बाद वे मान गई और गाउन पहन लिया, तब उन्हें पता चला की उनके रफ एंड टफ चेहरे के पीछे एक खूबसूरत लड़की भी छुपी है।
56
'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में उनके को-स्टार शरद मल्होत्रा था। शो के दौरान ही दोनों करीब आए और अफेयर भी शुरू हुआ। दोनों 8 साल तक रिलेशन में रहे। हालांकि, दोनों ने खुद कभी इस रिश्ते की बात कबूल नहीं की थी।
66
फिर किन्हीं कारणों से 2015 में इनकी जोड़ी अलग हो गई और बाद में जुलाई, 2016 में दिव्यंका ने विवेक दहिया से शादी कर ली।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories