पत्नी को kiss करने में दिक्कत ना हो इसलिए दाढ़ी नहीं रखता है इस एक्ट्रेस का पति, किया खुलासा

Published : Apr 16, 2020, 08:26 AM IST

मुंबई. टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला की पत्नी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और पति को लेकर बात की। इस दौरान दिव्यांका के पति विवेद दाहिया भी साथ में मौजूद थे उन्होंने बताया कि वो बड़ी दाढ़ी क्यों नहीं रखते हैं।

PREV
18
पत्नी को kiss करने में दिक्कत ना हो इसलिए दाढ़ी नहीं रखता है इस एक्ट्रेस का पति, किया खुलासा
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के जरिए एक वेबसाइट से बात की। इस दौरान दिव्यांका के साथ उनके पति विवेक दहिया भी मौजूद थे। 
28
विवेक दाढ़ी बड़ी ना रखने के पीछे की वजह अपनी स्वच्छता के अलावा पत्नी दिव्यांका को भी जिम्मेदार मानते हैं। विवेक ने कहा कि दाढ़ी नहीं रखना उनकी व्यक्तिगत पसंद है, उनके लिए ये अपनी स्वच्छता है।
38
अपनी पत्नी को दाढ़ी नहीं रखने के पीछे जिम्मेदार बताते हुए विवेक कहते हैं कि वो नहीं चाहते कि जब वो अपनी पत्नी को kiss करें, तो उन्हें इससे खुजली हो। क्योंकि विवेक खुद को इस सब मामलों के बारे में सोचने वाले पति बताते हैं।
48
इंटरव्यू में जैसे ही विवेक ने ये बात बोली तो दिव्यांका भी हंसने लगीं। दिव्यांका ने विवेक के गाल पर kiss किया और कहा, 'हां, ये थोड़े Kiss-Friendly हैं।'
 
58
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी पर एक मजबूत महिला के किरदार में नजर आई हैं। इस शो से ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया है। उनके किरादर को दर्शकों से काफी प्यार भी मिला। 
68
इसके अलावा दिव्यांका पर्सनल लाइफ में भी काफी मजबूत हैं। एक बार तो एक्ट्रेस ने गलत तरीके से छूने पर एक अंजान व्यक्ति को तमाचा भी जड़ दिया था।
78
कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। आम लोगों समेत स्टार्स भी अपने घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विवेक और दिव्यांका भी इस लॉकडाउन का पूरे तरीके से पालन कर रहे हैं और बहुत कम ही घर से बाहर निकलते हैं।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories