क्या दिव्यांका त्रिपाठी के भाई को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। हर रोज हजारों लोगो की जान जा रही है। आमजन की तरह ही सेलिब्रिटीज भी इसको लेकर परेशान है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लोगों को जागरुक करने के साथ ही अपना दर्द भी बयां कर रही है। दरअसल, दिव्यांका के भाई को कोरोना की आशंका को लेकर लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। ये सुनकर दिव्यांका बेहद परेशान है। उन्होंने सफाई भी दी है और इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2020 8:10 AM IST / Updated: Apr 02 2020, 11:06 AM IST

17
क्या दिव्यांका त्रिपाठी के भाई को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द
दरअसल, हुआ यूं कि उनके भोपाल स्थित घर पर 'COVID-19 डू नॉट विजिट' को नोटिस लगा दिया है, क्योंकि उनके भाई ऐश्वर्य त्रिपाठी इंडिगो फ्लाइट में पायलट हैं। अब उनके भाई को क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है, लेकिन उस नोटिस के बाद लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।
27
भाई के अंदर कोरोना का एक भी लक्षण नहीं मिला, लेकिन सोसायटी में इस बात की अफवाहें फैल गईं कि वह कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में उसे कोरोना शेमिंग का शिकार होना पड़ा रहा है।
37
दिव्यांका ने पहले एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को इंटरव्यू में अपने भाई के बारे में बताया था। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका भाई पायलट है और वो क्वारंटाइन है और उसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। साथ ही उनके घर में कई सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनका भाई भी डॉक्टर्स की निगरानी में है।
47
इंस्टाग्राम पर दिव्यांका ने लिखा- मेरा भाई पायलट है, जो स्वेच्छा से क्वारैंटाइन है और 13 दिन से उसके अंदर किसी तरह के लक्षण दिखाई नहीं दिए है। अगर वह संक्रमित होता तो वह खुद भी दूसरे जिम्मेदार स्टाफ की तरह ट्रीट करता। हाल ही में अधिकारियों ने हमारे भोपाल वाले घर के बाहर लेबल लगाया है, जो कि बेहद जरूरी है। लेकिन वे यह मेंशन करना भूल गए कि मेरा भाई COVID पॉजिटिव नहीं है।'
57
दिव्यांका ने रोते हुए बताया- यह लेबल लगने से पहले तक मुझे अंदाजा भी नहीं था कि एयरलाइन्स स्टाफ किस प्रताड़ना से गुजर रहे है। कई लोगों पर उनके घर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। फैमिली के लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपनी जान से बढ़कर आपकी सेवा को चुना।
67
उन्होंने आगे लिखा- मेरे पिता अपनी लाइफ को दांव पर लगाकर अपनी फार्मेसी से आपको दवा उपलब्ध करा रहे हैं। मेरा भाई कई अजनबी लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सरकार के अंतिम निर्देश तक फ्लाइट उड़ाता रहा। ऐसा जोखिम कई भाई, बहन, पिता, माता हमें हर दिन आवश्यक सेवाएं देने के लिए कर रहे हैं, जबकि उनके परिवार केवल उनकी भलाई के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।
77
फैमिली के साथ दिव्यांका त्रिपाठी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos