मुंबई. टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में करण पटेल यानी की रमन भल्ला की पत्नी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता रमन भल्ला) इन दिनों लॉकडाउन के बीच पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस को लेकर मीडिया में कई बार प्रेग्नेंसी को लेकर भी खबरें आ चुकी हैं, लेकिन ये सब महज एक अफवाह थी। अब दिव्यांका ने इसी को लेकर बात की है।
एक एंटरटेनमेंट साइट से लाइव चैट में दिव्यांका त्रिपाठी से सवाल पूछा गया कि उन्हें खुद से जुड़ी अब तक की सबसे फनी अफवाह कौन सी लगती है? तो इस सवाल को सुनते ही वो खूब हंसी।
28
दिव्यांका ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह काफी दिलचस्प लगी। यहां तक कि एक यूजर ने लिखा कि उनका एक बेबी है और उन्होंने उसे छुपा कर रखा है।
38
एक्ट्रेस कहती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं ये उनके और विवेक के लिए काफी फनी था। खासतौर पर एक औरत होने के नाते दिव्यांका के लिए।
48
इसके अलावा दिव्यांका ने ये भी कहा कि वो रियलिटी शो करने के लिए ओपन हैं, लेकिन थोड़ी सी उलझन में हैं। क्योंकि वे वेजिटेरियन हैं।
58
इन दिनों देशभर में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो दोनों अपने इस समय को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
68
दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। साथ ही कपल एक-दूसरे को पैंपर भी कर रहे हैं। दिव्यांका ने विवेक दहिया से 2016 में शादी की थी।
78
दिव्यांका त्रिपाठी।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।