मुंबई. देशभर में गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं। जहां सेलेब्स के घर बप्पा विराजे है वहीं, वे एक-दूसरे के घर जाकर गणपति के दर्शन भी कर रहे हैं। इसी बीच टीवी की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने बीती शाम अपने घर पर गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक नजर आए। सेलिब्रेशन में एकता के पापा और गुजरे जमाने के एक्टर जितेंद्र (Jitendra) भी स्पॉट हुए। 79 साल के जितेंद्र इस मौके पर बेहद हैंडसम नजर आए। गणपति सेलिब्रेशन में उन्होंने लाइट कलर का शर्ट-पैंट कैरी कर रखा था और इसके ऊपर लाइट गोल्डन कलर की हाफ जैकेट पहन रखी थी। उनके ओवरऑल लुक ने पूरी महफिल लूट ली। नीचे देखें एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल सेलेब्स की फोटोज...
एकता कपूर चाहे कितनी ही बिजी क्यों न हो वे फेस्टिवल मनाने में कभी पीछे नहीं रहती है। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए उन्होंने कई सेलेब्स को इन्वाइट किया था।
210
जितेंद्र लंबे समय से फिल्मों से दूर है। हालांकि, वे अपनी बेटी एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेली फिल्म्स में बिजी रहते हैं। उन्होंने अपने जमाने में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
310
एकता कपूर की गणेश उत्सव पार्टी में अनिता हसनंदनी भी शामिल हुई। उनके साथ बेटा आरव और पति रोहित रेड्डी भी थे। सभी वे कैमरामैन को जमकर पोज दिए।
410
एकता कपूर इस मौके पर गुलाबी रंग के सूट में नजर आई। कुछ देर तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए फिर हाथ से कुछ इशारा किया।
510
गणेश उत्सव सेलिब्रेशन में नीलम और ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन खान भी नजर आई। दोनों ने ही सफेद रंग के सूट पहन रखे थे।
610
हर्लिन सेठी, रिद्धी डोगरा, आकाश डोगरा और सनाया ईरानी भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस मौके पर सभी बेहद खुश नजर आई।
710
बेबी पिंक कलर के सूट में रिद्धिमा पंडित में बेहद खूबसूरत लग रही थी। हाल ही में रिद्धिमा बिग बॉस में नजर आई थीं। वहीं, बेटे के साथ अनिता हसनंदिनी भी स्पॉट हुई।
810
करन पटेल ने पत्नी अंकिता भार्गव और मुस्ताख शेख के साथ कैमरामैन को पोज दिए। इस मौके पर तीनों ही बेहद खुश नजर आए।
910
मोहब्बतें गर्ल प्रीति झंगियानी पति प्रवीन डबास के साथ नजर आई। वहीं, क्रिस्टल डिसूजा रॉयल लुक में नजर आईं। उन्होंने जैकेट स्टाइल गाउन कैरी कर रखी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिखी।
1010
विकास गुप्ता और पर्ल वी पुरी भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए। विकास जहां पूरे चेहरे को कवर करते दिखे वहीं, पर्ल पुरी हाथ जोड़ नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।