मिथुन की बहू ने 'अनुपमा' के सेट पर उतारी बप्पा की आरती, इन TV सेलेब्स ने भी घर में विराजे गणपति : PHOTOS

Published : Sep 11, 2021, 06:45 PM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 07:07 PM IST

मुंबई। गणेश चतुर्थी (Ganesh chaturthi) का त्योहार देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने भी अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा विराजे हैं। पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर भी गणपति स्थापना के बाद पूजा की गई। इस दौरान सीरियल में काम करने वाली मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा ने गणेश भगवान की पूजा करते हुए आरती उतारी। मदालसा ने गणपति पूजन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मदालसा के अलावा भी कई टीवी सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में गणपति विराजे।   

PREV
17
मिथुन की बहू ने 'अनुपमा' के सेट पर उतारी बप्पा की आरती, इन TV सेलेब्स ने भी घर में विराजे गणपति : PHOTOS

गणेश चतुर्थी पर टीवी सीरियल अनुपमा के सेट पर गणपति बप्पा की आरती उतारतीं मदालसा शर्मा। बता दें कि मदालसा इस शो में काव्या झवेरी का किरदार निभा रही है। 

27

मदालसा के साथ सेट पर उनके को-स्टार और एक्टर सुधांशु पांडेय भी नजर आए। सुधांशु शो में वनराज का रोल निभा रहे हैं।  

37

श्वेता तिवारी ने अपने घर पर गणपति स्थापना की। इस दौरान निक्की तंबोली श्वेता के घर गणपति पूजन में शामिल हुईं। 

47

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की। कृष्णा अपने हाथों में गणपति बप्पा को लिए नजर आए। इस दौरान पत्नी कश्मीरा शाह भी दिखीं।

57

शादी के बाद दिशा परमार की यह पहली गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर दिशा ने पति राहुल वैद्य के साथ गणपति स्थापना कर पूजा-अर्चना की। दोनों पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। 

67

जैस्मिन भसीन ने भी अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान कॉमेडियन भारती उनके घर पहुंचीं और पूजा में शामिल हुईं।  

77

पवित्रा पुनिया ने भी अपने घर में गणपति बप्पा विराजे। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे एजाज खान ने भी बप्पा का पूजन किया। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories