11 साल में इतना बदल गया टीवी की छोटी 'कृष्ण' का लुक, अब इस फील्ड में बनाना चाहती हैं करियर

Published : Aug 23, 2019, 04:16 PM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 04:35 PM IST

मुंबई। 11 साल पहले टीवी के पॉपुलर सीरियल 'जय श्री कृष्ण' में भगवान कृष्ण का रोल करने वाली एक्टर धृति भाटिया अब 13 साल की हैं। जब उन्होंने कृष्ण का रोल किया था, तब उनकी उम्र महज ढाई साल थी। शो में कृष्ण का किरदार निभाकर वो काफी फेमस हो गई थीं। एक इंटरव्यू में धृति ने बताया था कि लोग मुझे रियल भगवान की तरह मानने लगे थे। यहां तक कि आज भी मुझसे कई लोग पूछते हैं कि कहीं मैं सच में भगवान कृष्ण तो नहीं।"

PREV
16
11 साल में इतना बदल गया टीवी की छोटी 'कृष्ण' का लुक, अब इस फील्ड में बनाना चाहती हैं करियर
'जय श्री कृष्ण' के बाद धृति को कई कमर्शियल्स और 'डोन्ट वरी चाचू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे टीवी शोज में भी काम मिला।
26
अपने फ्यूचर को लेकर धृति कहती हैं कि वो कोरियोग्राफर बनना चाहती हैं। धृति के मुताबिक, मेरी मां भी कोरियोग्राफर हैं और मुझे उन्हीं की तरह बनना है।"
36
धृति फिलहाल, 8th क्लास में पढ़ रही हैं। उन्हें पिक्चर्स क्लिक करने, डांस और पेंटिंग करने का शौक है। वे क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं।
46
धृति के पापा गगन भाटिया बिजनेसमैन हैं और मां पूनम कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं।
56
धृति भगवान कृष्ण की भक्त हैं। वो आज भी हफ्ते में एक बार इस्कॉन मंदिर जाती हैं और भगवान का आशीर्वाद लेती हैं।
66
धृति ने टीवी सीरियल्स के अलावा कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories