'मन की आवाज प्रतिज्ञा' के एक्टर का अंतिम संस्कार, एक झलक पाने के लिए पहुंचे बॉलीवुड के कई सेलेब्स

Published : Aug 09, 2021, 07:17 PM IST

मुंबई। पॉपुलर TV सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में ठाकुर सज्जन सिंह (Thakur Sajjan Singh) का रोल करने वाले एक्टर अनुपम श्याम ओझा (Anupam Shyam Ojha) का 63 साल की उम्र में रविवार रात को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अनुपम श्याम अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में ही किया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने संजय मिश्रा और हेमंत पांडे समेत कई सेलेब्स पहुंचे। 

PREV
17
'मन की आवाज प्रतिज्ञा' के एक्टर का अंतिम संस्कार, एक झलक पाने के लिए पहुंचे बॉलीवुड के कई सेलेब्स

अनुपम श्याम ओझा का अंतिम संस्कार गोरेगांव स्थित शिवधाम श्मशाम घाट में किया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे।
 

27

अनुपम श्याम 27 साल से फिल्म और टीवी का हिस्सा थे। उनके अंतिम दर्शनों के लिए यशपाल शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, अभय भार्गव और हेमंत पांडे जैसे कई सेलेब्स पहुंचे। 

37

कई सेलेब्स ने अनुपम श्याम को सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें अशोक पंडित, रणवीर शौरी और मनोज जोशी जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 

47

बता दें कि अनुपम श्याम ने कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी शो 'प्रतिज्ञा मन की आवाज' में निभाए गए ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मिली थी। 

57

इसी सीरियल के सेकंड पार्ट की शूटिंग के दौरान ज्यादा पानी पीने की वजह से अनुपम श्याम की तबीयत बिगड़ी थी। बता दें कि अनुपम श्याम पहले से ही किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। ऐसे में उनके बाकी अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।

67

अनुपम श्याम ने दस्तक, शक्ति, हल्ला बोल, रक्तचरित, परजानिया, दास कैपिटल, पान सिंह तोमर, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, कच्चे धागे, तक्षक, बवंडर, नायक, कसूर, लगान, लज्जा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया।

77

इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया। इनमें अमरावती की कथाएं, रिश्ते, मन की आवाज प्रतिज्ञा, हमने ली है शपथ, डोली अरमानों की, कृष्णा चली लंदन और मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 शामिल हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories