ब्वॉयफ्रेंड संग फिर रोमांटिक हुई टीवी की संस्कारी बहू, एक दूसरे के बेहद करीब नजर आया कपल

मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की किरदार निभाने वाली हिना खान की ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ कुछ फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में दोनों बेहद रोमाटिंक मूड में नजर आ रहे हैं। फोटोज में हिना और रॉकी बेहद करबी नजर आ रहे हैं। रॉकी ने हिना को कसकर गले लगा रखा है। वहीं हिना भी उनके साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हिना बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रही है। हिना ने रॉकी के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस के दौरान कबूला था, जब रॉकी ने एक स्पेशल टास्क के दौरान घर में एंट्री ली थी। इस शो में हिना अपने साथ 105 नाइट सूट लेकर गई थीं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2019 7:59 AM IST

16
ब्वॉयफ्रेंड संग फिर रोमांटिक हुई टीवी की संस्कारी बहू, एक दूसरे के बेहद करीब नजर आया कपल
हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव भी हैं।
26
दोनों की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी। हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
36
बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।
46
सिर्फ एक शो में नजर आईं हिना श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना 32 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था।
56
इस शो के अलावा वे किसी और शो में नजर नहीं आईं। उन्होंने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथियां', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया था।
66
2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया गया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos