मुंबई.'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी बहू अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अजमेर ट्रिप पर हैं। अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद हिना ब्रेकफास्ट की टेबल पर ढेर सारा खाना लिए बैठी नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर काफी सारी फोटोज शेयर की है। हिना ने फोटोज पर कैप्शन लिखा- 'अगर हम प्रकृति की ओर एक कदम बढ़ाते हैं, तो यह अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरा महसूस करने के 10 तरीके दिखाएगा। आज मैं @thewestinpushkar के रोज फार्म में इस खूबसूरत आउटडोर नाश्ते की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देती हूं। चित्र केवल वास्तविक अनुभव के बारे में 25% न्याय करता है, यह बहुत सुंदर और शांतिपूर्ण था'।
हिना खान इन दिनों अपने हेक्टिक शेड्यूल से समय निकालकर रॉकी के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही है।
26
हिना खेत के बीचों बीच ढेर सारा नाश्ता लेकर बैठी है और इस दौरान वह काफी रिलेक्स्ड भी नजर आई। आउटडोर ब्रेकफास्ट करने पहुंची हिना खान जमकर पोज देती भी नजर आई।
36
हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव भी हैं।
46
दोनों की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी। हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
56
बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।
66
सिर्फ एक शो में नजर आईं हिना श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना 32 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।