मुंबई. टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी बहू अक्षरा का रोल प्ले करने वाली हिना खान इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन एन्जॉय करते कई फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे पोलका डॉट की ब्लू कलर की बिकिनी में पूल किनारे नजर आ रही हैं। हिना कभी पूल किनारे लेटी तो कभी ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। इन फोटोज पर उन्होंने कैप्शन लिखा- 'There is no Heaven on earth buttt there are pieces of it.. @kurumba_maldives My Kinda happy place.. Meet me here in #MaldivianBlues #BeachLife #FloatingBreakfast #WaterBaby'.
इन फोटोज में हिना और रॉकी बेहद रोमाटिंक मूड में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में हिना और रॉकी बेहद करीब दिख रहे हैं। रॉकी ने हिना को कसकर गले लगा रखा है। वहीं हिना भी उनके साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हिना बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रही है। हिना ने रॉकी के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस के दौरान कबूला था, जब रॉकी ने एक स्पेशल टास्क के दौरान घर में एंट्री ली थी।
27
हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव भी हैं।
37
दोनों की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी। हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
47
बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।
57
सिर्फ एक शो में नजर आईं हिना श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मी हिना 32 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था।
67
इस शो के अलावा वे किसी और शो में नजर नहीं आईं। उन्होंने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथियां', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया था।
77
2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।