कोरोना के बीच मां को अस्पताल ले गई हिना खान, बोली मुश्किल दौर है, बिल्कुल भी सेफ नहीं है हम

Published : Mar 30, 2020, 04:43 PM ISTUpdated : Apr 02, 2020, 11:05 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। हर रोज हजारों लोगों की जान जा रही है। आमजन की तरह ही सेलिब्रिटीज भी इसको लेकर परेशान है। वहीं, टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान आज कल कोरोना के चलते घर पर क्वारनटीन हैं। हालांकि, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कोरोना के बीच उन्होंने हाल ही में डॉक्टर को दिखाया है। वे अपनी मां के साथ अस्पताल गई थीं। 

PREV
17
कोरोना के बीच मां को अस्पताल ले गई हिना खान, बोली मुश्किल दौर है, बिल्कुल भी सेफ नहीं है हम
अरे आप समझ रहे होंगे कि हिना या उनकी मां को कोरोना वायरस हो गया है तो ये बिल्कुल गलत है। वे एकदम ठीक है।
27
दरअसल, हिना की मां को कंधों में तकलीफ थी। और इसी वजह से वे मां को लेकर अस्पताल गई थई। हिना ने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया है कि उनकी मां को कंधों में तकलीफ थी।
37
हिना ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया- मां को कंधों में तकलीफ थी। उन्हें अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन मेरा विश्वास कीजिए, इस समय घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल है। बाहर निकलना बिल्कुल भी सेफ नहीं है।
47
हिना खुद इन दिनों अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रख रही हैं। वो अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। अस्पताल में हिना ने भी अपने कंधों की जांच करवा ली ताकि उन्हें दोबारा न आना पड़े।
57
कोरोना के अन्य सेलेब्स की तरह हिना ने भी जागरूकता अभियान जोरों पर चला रखा है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचने के लिए हाथ धोने की अपील की है।
67
कुछ दिन पहले हिना का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में हिना पोछा लगाती नजर आ रही थी। वो अपनी मां के इशारों पर पोछा लगा रही थीं। इसकी वजह ये कि घर में कामवाली नहीं आ रही है।
77
वैसे, कोरोना लॉकडाउन के बीच हिना को ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की भी याद आ रही है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रॉकी के साथ फोटो शेयर की है। और इस तरह वे अपने जज्बातों पर काबू रख रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories