इंडियन आइडल के सेट पर झाड़ू लगाता था ये शख्स, ऑडिशन में सुनाई दास्तां तो रो पड़े सारे जज

Published : Nov 25, 2020, 08:11 AM IST

मुंबई. 'जहां चाह है वहां राह है' किसी ने खूब ही कहा है। जिसे कुछ सीखने की लगन होती है वो चाहे जहां रहकर कुछ भी सीख सकता है और अपने हुनर को पहचानकर आगे बढ़ सकता है। ऐसा ही एक उदाहरण गायिकी के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल में देखने को मिला है। जल्द ही छोटे पर्दे पर इस शो का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस शो से जुड़े कई प्रोमो वीडियोज सामने आ रहे हैं। कंटेस्टेंट ने सुनाई दर्दभरी दास्तां...

PREV
16
इंडियन आइडल के सेट पर झाड़ू लगाता था ये शख्स, ऑडिशन में सुनाई दास्तां तो रो पड़े सारे जज

हाल ही में सोनी टीवी ने इंडियन आइडल के 12 वे सीजन से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में एक शख्स अपनी शानदार आवाज में ऑडिशन देते हुए दिखाई दे रहा है। इस शो में बॉलीवुड के तीन मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं। 

26

शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में इन जज के सामने जो शख्स ऑडिशन दे रहा है, उसका नाम युवराज मेधे है। युवराज मेधे की आवाज सुनकर तीनों जज काफी खुश होते हैं, लेकिन उसके संघर्ष की कहानी सुनकर वह भावुक भी हो जाते हैं। 

36

दरअसल, प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को अपना ऑडिशन देने के बाद युवराज मेधे खुलासे करते है कि वह इंडियन आइडल के सेट पर झाड़ू लगाने का काम करते हैं।

46

युवराज मेधे इन तीनों से कहते हैं कि वो इंडियन आइडल के सेट पर झाड़ू लगाते हैं। जब भी जजेस किसी कंटेस्टेंट की गलती बताते थे तो उनका पूरा ध्यान उनकी बातों पर रहता था। ऐसे करके उन्होंने गायिकी सीखी। 

56

युवराज मेधे की यह बात सुनकर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। युवराज मेधे के लिए हिमेश रेशमिया खास बात बोलते हैं।
 

66

हिमेश रेशमिया कहते हैं कि कोई भी आदमी कहीं पर भी बन सकता है, सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है। इसके बाद नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी, युवराज मेधे के सम्मान में खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल 12 से जुड़ा यह प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Recommended Stories