पहले चूमा पत्नी का माथा फिर काटा प्रिंस नरूला ने बर्थडे केक, दोस्तों के साथ जमकर एन्जॉय की पार्टी

Published : Nov 24, 2020, 03:11 PM ISTUpdated : Nov 25, 2020, 10:13 AM IST

मुंबई. बिग बॉस (bigg boss) और एमटीवी रोडीज (mtv roadies) फेम टीवी एक्टर प्रिंस नरूला (prince narula) 30 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1990 चंडीगढ़ में हुआ था। पति के बर्थडे पर पत्नी युविका चौधरी (yuvika chaudhary) ने एक सरप्राइज पार्टी ऑर्गेनाइज की। बर्थडे पर मिले सरप्राइज से प्रिंस बेहद एक्साइडेट हो गए। उन्होंने अपना बर्थडे केक काटने से पहले पत्नी युविका का माथा प्यार से चूमा और उन्हें गले लगाया। कपल ने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी एन्जॉय की। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PREV
17
पहले चूमा पत्नी का माथा फिर काटा प्रिंस नरूला ने बर्थडे केक, दोस्तों के साथ जमकर एन्जॉय की पार्टी

सामने आई फोटोज नें पति-पत्नी यानी प्रिंस और युविका के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

27

प्रिंस इस मौके पर काले रंग की टी शर्ट और जॉगर्स पहने नजर आ रहें है, जबकि युविका, एक मोनोक्रोम पोल्का डॉट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही है। 

37

उनके कई दोस्त भी बर्थडे में शामिल हुए। प्रिंस ने खुशी से केक काटा और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय किया। 

47

प्रिंस और युविका की लव स्टोरी की रियलिटी शो बिग बॉस में शुरू हुई थी। यहीं पर दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी यह जोड़ा रिलेशनशिप में बना रहा। युविका, प्रिंस से 8 साल बड़ी हैं। 

57

प्रिंस और युविका ने 12 अक्टूबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट के जगत के सेलेब्स पहुंचे थे। शादी का फंक्शन चार दिनों तक चला था।

67

दोनों ने पहले एक साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल नच बलिए 9 भी जीता था। फैन्स दोनों को प्यार से प्रीविका भी बुलाते हैं। 

77

तीन रियलिटी शो बैक-टू-बैक रोडीज, स्प्लिट्सविला और बिग बॉस जीतने के बाद प्रिंस एक जाना माना नाम बन गया। उनका पहला टीवी शो बड़ो बहू था और उन्हें नागिन 3 में एक छोटी भूमिका में भी देखा गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories