अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर ही बना है एक शानदार बार

Published : May 27, 2020, 04:56 PM ISTUpdated : May 30, 2020, 10:38 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत फैली है। रोज इस महामारी की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। कई लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की तारीख 31 मई तक बढ़ा दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल जमाई राजा के एक्टर रहे रवि दुबे के घर की कुछ फोटोज सामने आई हैं। उनका मुंबई में शानदार फ्लैट है। आइए, आपको दिखाते है उनके घर की अंदर की फोटोज। फिलहाल कपल घर पर ही एन्जॉय कर रहा है।

PREV
19
अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर ही बना है एक शानदार बार

रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने कुछ समय पहले ही अपनी मेहनत से मुंबई में एक शानदार फ्लैट लिया था। इस घर का हर कोना इतना शानदार है कि उससे आसानी से नजरें नहीं हटाई जा सकती।

29

उनके घर का हर एक कोना बेहद खूबसूरत है। सरगुन ने खुद घर के हर कोने को सजाया है।
 

39

कपल के घर के एंट्री में ही एक बड़ा सा बार है।

49

बालकनी बहुत खूबसूरत है। यहां से समदंर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

59

घर में सरगुन की पसंद की ही चीजें है। पर्दे से लेकर डेकॉर की हर चीज उन्होंने अपनी पसंद से ही खरीदी है।

69

रवि अब तक 40 ब्रांड्स का चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही बीएमडब्ल्यू एक्स खरीदी है।

79

रवि का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है। वे गुड़गांव में पढ़ाई करने आए थे लेकिन अब उनका परिवार यही पर रहता है। वे पत्नी सरगुन संग मुंबई में रहते हैं।  

89

कपल के घर में एक कमरे जितना बड़ा मेकअप रूम है, जहां अक्सर सरगुन और रवि फोटोशूट करवाते हैं।
 

99

रवि जहां टीवी के जानेमाने एक्टर हैं वहीं सरगुन इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories