लोग करने लगे थे TV के इस कृष्ण की पूजा और छूने लगे थे पैर, असल जिंदगी में कर चुके दो शादियां

Published : Aug 18, 2022, 06:45 PM ISTUpdated : Aug 18, 2022, 10:13 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का त्यौहार जैसे ही करीब आता है, टीवी पर काम करने वाले उन कलाकारों की यादें ताजा हो जाती हैं, जिन्होंने कान्हा बनकर लोगों को धर्म का पाठ सिखाया है। ऐसे ही एक कलाकार स्वप्निल जोशी (Swapnil Joshi) हैं, जिन्होंने रामानंद सागर के 'कृष्णा'(Krishna) सीरियल ने भगवान कृष्ण की किशोरावस्था का रोल निभाया था। कृष्ण के रोल में स्वप्निल इस कदर पॉपुलर हो गए थे कि लोग उन्हें असली कृष्ण मानकर उनके पैर तक छूने लगे थे। आइए आपको बताते हैं असल जिंदगी में दो शादिया कर चुके स्वप्निल जोशी की जिंदगी से जुड़ी खास बातें...

PREV
18
लोग करने लगे थे TV के इस कृष्ण की पूजा और छूने लगे थे पैर, असल जिंदगी में कर चुके दो शादियां

एक बातचीत में स्वप्निल ने बताया था, "जब मैं कॉलेज में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था, तब मेरा एक फैन आया और अचानक से घुटनों पर बैठ गया। उसने मेरे पैर छुए और रोने लगा।मेरे लिए यह अजीब लम्हा था। कुछ मिनट बाद उसने मुझसे कहा कि वह चैन स्मोकर हुआ करता था, लेकिन भगवान के डर से उसने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। वह जब भी सिगरेट पीता था, भगवान कृष्ण के रूप में मेरी छवि उसके सामने आ जाती थी। वह अजीब सा लम्हा पलभर में गर्व से भर देने वाला पल बन गया।"

यह भी पढ़ें : Janmashtami 2022 : कृष्ण बन कर घर-घर में पूजे गए ये 9 एक्टर्स, जानिए अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

28

ऐसे ही एक बार स्वप्निल ने बताया था कि एक बार वे एक पब्लिक इवेंट में गए थे और उस वक्त उन्हें स्टेज तक पहुंचने में दो घंटे का वक्त लग गया था। स्वप्निल के मुताबिक़, उन्हें इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। 

38

उन्होंने बताया था कि जैसे ही वे स्टेज की ओर बढ़े, वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोग उनके पैर छूने लगे, उनकी पूजा करने लगे। इस तरह उन्हें स्टेज तक पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। 

48

स्वप्निल उस वक्त 9 साल के थे, जब उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया था। उन्होंने रामानंद सागर के सीरियल 'उत्तर रामायण' (लव कुश) में भगवान राम (अरुण गोविल) और माता सीता (दीपिका चिखलिया) के बेटे कुश का किरदार निभाया था। 1993 में 'कृष्णा' में उन्हें कृष्ण का रोल करने का मौक़ा मिला और वे रातोंरात लोकप्रिय हो गए। 

58

स्वप्निल मराठी फिल्मों के पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने टीवी पर लव कुश (1986), 'कृष्णा' (1993), 'अमानत' (1997-2002), 'कहता है दिल' (2000-03), 'देश में निकला होगा चांद' (2001-05), 'हरे कांच की चूड़ियां' (2005), 'सजन रे झूठ मत बोलो' , 'पापड़ पोल' (2010), 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है' (2012) जैसे हिंदी शोज में काम किया है। 

68

स्वप्निल की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने  बीजेपीसी इंस्टिट्यूशन एंड जूनियर कॉलेज, चारनी रोड मुंबई से स्कूलिंग और फिर मुंबई यूनिवर्सिटी सेकॉमर्स में ग्रैजुएशन किया। स्वप्निल के पास लॉ की डिग्री भी है और वे प्रोफेशनल वकील भी हैं।

78

स्वप्निल जोशी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 2005 में अपर्णा नाम की लड़की से हुई थी, जो पेशे से डेंटिस्ट है। लेकिन किन्हीं कारणों से करीब चार साल बाद 2009 में उनका तलाक हो गया। 

88

लगभग दो साल बाद स्वप्निल को दूसरी बार प्यार हुआ, लेकिन इस बार भी लड़की पेशे से डेंटिस्ट ही निकली। नाम है लीना अराध्ये। दोनों ने शादी की और 2016 में बेटी मायरा जोशी के पैरेंट्स बने। 2018 में उनके बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने राघव रखा।

और पढ़ें...

हार्ट अटैक से 15 दिन पहले 58 साल के राजू श्रीवास्तव की हालत देख हैरान थे शेखर सुमन, दी थी यह चेतावनी

राघव जुयाल के साथ अफेयर के सवाल पर भड़कीं शहनाज गिल, VIDEO में देखें कैसे कर दी पत्रकार की बोलती बंद

क्या 'रॉकेट्री' की वजह से आर. माधवन को खोना पड़ा अपना घर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

वायरल SEX CLIP पर हुआ सवाल तो उतर गया 'कच्चा बादाम' गर्ल का चेहरा, फिर भड़कते हुए दिया यह जवाब

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories