कलर्स के OTT प्लेटफॉर्म वूट की नई वेब सीरीज 'साइबर वॉर : हर स्क्रीन क्राइम सीन' की स्ट्रीमिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस क्राइम थ्रिलर में मोहित मलिक और सनाया ईरानी की मुख्य भूमिका है। इसमें साइबर क्राइम से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी।
इससे पहले इसी प्लेटफॉर्म पर गुरुवार से अक्षय उपाध्याय के निर्देशन वाली 'कोड एम सीजन 2' भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें जेनिफर विंगेट, तनुज विरवानी, रजत कपूर और आलेख ठाकुर अहम भूमिका में हैं।