Published : Feb 10, 2020, 05:21 PM ISTUpdated : Feb 17, 2020, 10:44 PM IST
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन शलभ दांग के साथ शादी की। सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं काम्या बेहद खूबसूरत नजर आईं। लाल जोड़े के साथ काम्या ने मांग टीका, बड़ी सी नथ और हैवी नेकलेस पहन रखा था। बता दें कि काम्या की ये दूसरी शादी है। उनकी एक दस साल की बेटी है, जिसका आरा है। आरा भी मम्मी की शादी बेहद खुश नजर आईं। आरा, मम्मी काम्या की हल्दी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी और सात फेरों तक हर पल साथ रही।
बता दें कि काम्या की जहां ये दूसरी शादी है वहीं उनके पति भी तलाकशुदा और एक बेटे के पिता है। जैसे ही नए पापा ने दुल्हन बनी काम्या को वरमाला पहनाई वैसी ही काम्या की बेटी खिलखिलाकर हंसती नजर आई। इतना ही नहीं आरा ने शादी के दौरान जमकर डांस भी किया।
210
11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद एक रिसेप्शन दिल्ली में होगा।
310
वरमाला की रस्म निभाते शलभ दांग और काम्या पंजाबी।
410
सात फेरों की रस्मों की पूरा करते शलभ आर काम्या।
510
काम्या ने पिछले साल फरवरी में शलभ को डेट करना शुरू किया और कुछ महीनों के बाद दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया। पिछले साल फरवरी में ही शलभ ने काम्या को प्रपोज किया था और दोनों ने फरवरी में ही शादी की।
610
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है।
710
काम्या के पति शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
810
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं।
910
इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
1010
फ्रेंड्स के साथ मंडप में जाती दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।