Published : Feb 10, 2020, 03:54 PM ISTUpdated : Feb 16, 2020, 10:14 AM IST
मुंबई. 40 साल की टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन शलभ दांग के साथ शादी की। दुल्हन बनीं काम्या की पहली फोटो सामने आई है। लाल रंग का लहंगा, मांग टीका, बड़ी सी नथ और हैवी नेकलेस पहने बेहद खूबसूरत नजर आई दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी। बता दें कि काम्या की जहां ये दूसरी शादी है वहीं उनके होने वाले पति भी तलाकशुदा और एक बेटे के पिता है। काम्या की भी एक बेटी आरा है।
रविवार को काम्या की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान काम्या बेहद खुश नजर आईं। मेहंदी सेरेमनी के दौरान ससुरालवालों की ओर से काम्या को लाल चुनकी ओढ़ाई गई और गिफ्ट दिए है। जैसे ही काम्या को चुनरी ओढ़ाई तो वे खिलखिलाकर हंस पड़ी।
210
11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद एक रिसेप्शन दिल्ली में होगा।
310
काम्या ने पिछले साल फरवरी में शलभ को डेट करना शुरू किया और कुछ महीनों के बाद दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया। पिछले साल फरवरी में ही शलभ ने काम्या को प्रपोज किया था और दोनों फरवरी में ही शादी कर रहे हैं।
410
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है।
510
काम्या के पति शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
610
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त ने हेल्थ इश्यू की वजह से शलभ से कंसल्ट करने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।
710
पति से तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है।
810
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं।
910
इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
1010
पति शलभ दांग के साथ दुल्हन बनी काम्या पंजाबी बेहद खूबसूरत नजर आईं।