मां काम्या पंजाबी के हाथों में मेहंदी देख ऐसा था बेटी का रिएक्शन, 40 की उम्र में बनेगी दुल्हन

मुंबई. 40 साल की टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी फिर से दुल्हन बनने जा रही है। वे मंगेतर शलभ दांग संग सोमवार (10 फरवरी) को  शादी करेंगी। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को काम्या की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान काम्या बेहद खुश नजर आईं। इतना ही नहीं मां काम्या के हाथों में रची मेहंदी देख बेटी आरा बेहद खुश नजर आईं। हल्दी सेरेमनी के दौरान आरा ही मां का हाथ थामे हल्दी लगवाने पहुंची थी। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2020 6:32 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:22 PM IST

111
मां काम्या पंजाबी के हाथों में मेहंदी देख ऐसा था बेटी का रिएक्शन, 40 की उम्र में बनेगी दुल्हन
काम्या पंजाबी की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके काम्या ने ब्लू कलर की वन शोल्डर गाउन पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, काम्या के मंगेतर शलभ दांग ने डार्क ब्लू कलर कुर्ता पहना था। काम्या की मेहंदी सेरेमनी में कुछ टीवी सेलेब्स भी आए। एफआईआर फेम कविता कौशिक भी मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थी। काम्या ने कविता के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी।
211
सगाई में शलभ ने पहले घुटनों पर बैठकर काम्या को प्रपोज किया और फिर हीरे की अंगूठी पहनाई। इस मौके पर शलभ ने सफेद पैंट और नीले रंग कुर्ते पहना था। वहीं, काम्या ने ब्लैक गोल्डन कलर का शरारा और यलो कलर का कुर्ता और दुपट्टा कैरी किया था। काम्या ने सगाई की कई फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
311
आपको बता दें कि प्री वेडिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी और संगीत का आयोजन 9 फरवरी को हुआ। 10 फरवरी यानी आज दोनों शादी के बंधेंगे।
411
11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद एक रिसेप्शन दिल्ली में होगा।
511
काम्या ने पिछले साल फरवरी में शलभ को डेट करना शुरू किया और कुछ महीनों के बाद दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया। पिछले साल फरवरी में ही शलभ ने काम्या को प्रपोज किया था और दोनों फरवरी में ही शादी कर रहे हैं।
611
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है।
711
काम्या के मंगेतर शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
811
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त ने हेल्थ इश्यू की वजह से शलभ से कंसल्ट करने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।
911
काम्या के मुताबिक, शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया।'
1011
पति से तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है।
1111
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos