Published : Feb 10, 2020, 05:28 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 07:49 AM IST
मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। काम्या ने सोमवार को ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ 7 फेरे लिए और उनकी जीवनसंगिनी बन गईं। शादी के दौरान काम्या लाल लहंगे और मांग टीके में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान काम्या की सहेलियों ने उनके बालों में गजरा लगाकर तैयार किया। वहीं दूल्हे शलभ डांग क्रीम-गोल्डन शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में नजर आए। तैयार होने के बाद शलभ डांग खुद पर इत्र लगाते नजर आए। बता दें कि काम्या और शलभ, दोनों की ही ये दूसरी शादी है।