Published : Feb 10, 2020, 04:23 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 08:58 PM IST
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी सोमवार यानी 10 फरवरी को शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी की रस्में सुबह से ही शुरू हो गई थीं। इस दौरान वरमाला सेरेमनी में जब काम्या पंजाबी दूल्हा बने शलभ को वरमाला पहना रही थीं तो दूल्हे के दोस्तों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। ऐसे में शलभ की ऊंचाई जब ज्यादा हो गई तो काम्या ने उछलकर उन्हें वरमाला पहनाने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान वरमाला दूल्हे की पकड़ी पर फंस गई। ये देख दूल्हा और उसके दोस्त हंस पड़े। सभी को हंसता देख काम्या पंजाबी भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाईं। बता दें कि शादी से पहले काम्या और शलभ की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हुई।