पिता बने कपिल शर्मा को है एक बात का मलाल, इसलिए नहीं उठा पा रहे बेटी को गोद में

Published : Dec 11, 2019, 01:53 PM IST

मुंबई. अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाले कपिल शर्मा की रियल लाइफ में नया चैप्टर खुल गया है। दरअसल, मंगलवार 10 दिसंबर को कपिल की पत्नी गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद कॉमेडियन की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। पिता बनने के बाद अब कपिल ने पहली बार मीडिया से अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

PREV
15
पिता बने कपिल शर्मा को है एक बात का मलाल, इसलिए नहीं उठा पा रहे बेटी को गोद में
हाल ही में मीडिया से बातचीत में कपिल ने कहा कि वो इस बात से बेहद खुश हैं। वो दो दिनों से सोए नहीं हैं। उन्हें बहुत बुरी तरह से सर्दी खांसी हो गई है। इस बात से ही उन्हें इस बात का मलाल है कि वो उसे अपनी गोदी में ले पाएंगे या नहीं।
25
कपिल ने आगे कहा कि पिता बनने की फिलिंग्स शब्दों से परे है। कपिल का कहना था कि वो और गिन्नी हमेशा से ही बेटी चाहते थे। वो इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें बेटी हुई है। इसके लिए उन्होंने ईश्वर को याद किया।
35
बता दें, बेबी गर्ल के जन्म के बाद इस बात की जानकारी कॉमेडियन ने अपने ट्विटर अकाउंट गुड न्यूज दी थी। कपिल ने लिखा, 'एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया, आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है, ढेर सारा प्यार, जय माता दी।'
45
इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का ताता लग गया। इसमें गुरु रंधावा, रकुल प्रीत जैसे तमाम सितारे शामिल थे। इसके साथ ही सबसे दिलचस्प बात ये है कि रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी के रोल ने सभी को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी बधाई दी है।
55
सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर लिखा, 'बधाई!! ढेर सारा प्यार और विशेज।' बेटी के जन्म के बाद दोनों में दूरियां मिटती दिख रही हैं। दरअसल, पिछले सीजन में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories