Published : Aug 07, 2022, 10:38 AM ISTUpdated : Aug 07, 2022, 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' नए सीजन के साथ लौट रहा है। रविवार यानी 7 अगस्त को शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा, जिसमें आमिर खान समेत कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। साल 2000 में लॉन्च हुए इस को वैसे तो 22 साल का वक्त हो गया है, लेकिन सीजन वाइज देखा जाए तो 13 सीजन टेलीकास्ट हो चुके और 14वें का प्रसारण शुरू हो रहा है। बीते 13 सीजन में 23 कंटेस्टेंट ऐसे आए, जो बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठे और कम से कम एक करोड़ रुपए अपने साथ लेकर लौटे। आइए नज़र डालते हैं पिछले सीजंस के सभी विजेताओं पर...
शो का 13वां सीजन 28 अगस्त 2021 से शुरू हुआ था और 17 दिसंबर 2021 को इसका फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। सीजन के दौरान आगरा, उत्तर प्रदेश की हिमानी बुंदेला और छतरपुर के साहिल आदित्य अहिरवार ने 1-1 करोड़ रुपए जीते थे।
213
KBC का 12वां सीजन 28 सितम्बर 2020 से शुरू होकर 22 जनवरी 2021 तक चला। इस दौरान शो को दो करोड़पति मिले। सीजन की पहली विजेता दिल्ली की रहने वाली कम्युनिकेशन ऑफिसर नाजिया नसीम थीं और दूसरी विजेता कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा थीं। दोनों ने 1-1 करोड़ रुपए की राशि जीती थी।
313
'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन 19 अगस्त 2019 से शुरू हुआ और 2 दिसंबर 2019 को इसका फिलाने एपिसोड प्रसारित हुआ। इस सीजन ने सबसे ज्यादा 4 करोड़पति दिए थे। ढोंगरा, जहानाबाद, बिहार के सनोज राज ने 1 करोड़ रुपए जीते। इसके बाद अमरावती, महाराष्ट्र की बबिता ताड़े 1 करोड़ रुपए की विजेता बनीं। बिहार के गया जिले के अजीत कुमार ने एक करोड़ रुपए की रकम अपने नाम की और अंत में बिहार के गौतम कुमार झा ने एक करोड़ रुपए की राशि जीती।
413
'केबीसी' का 10वां सीजन 10 सितम्बर 2018 को शुरू हो गया था। इस सीजन में गुवाहाटी की शिक्षिका बिनीता जैन ने 1 करोड़ रुपए का इनाम जीता था।
513
शो के 9वें सीजन की विजेता जमशेदपुर, झारखंड की रहने वाली अनामिका मजूमदार बनी थीं। उन्होंने एक करोड़ रुपए का इनाम जीता था। यह सीजन 28 अगस्त 2017 से शुरू हुआ था और 7 नवम्बर 2017 तक चला था।
613
'केबीसी' का 8वां सीजन 17 अगस्त 2014 को शुरू हुआ था और 6 नवम्बर 2014 तक चला था। यह सीजन सबसे मोटी रकम जीतने वाले कंटेस्टेंट के लिए भी जाना जाता है। दिल्ली के दो सगे भाइयों अचिन नरूला और सार्थक नरूला ने इस शो से 7 करोड़ रुपए की रकम जीती थी। वसई, मुंबई की रहने वाली मेघा पाटिल ने इस सीजन में 1 करोड़ रुपए की राशि अपने नाम की थी।
713
'KBC' के 7वें सीजन ने दो करोड़पति दिए। सीजन 6 सितम्बर 2013 से शुरू हुआ था । सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की फिरोज फातिमा और उदयपुर, राजस्थान के ताज मोहम्मद रंगरेज ने एक-एक करोड़ रुपए की धनराशि जीती थी।
813
शो के 6ठे सीजन में मुंबई की सनमीत कौर ने 5 करोड़ रुपए की राशि जीती थी। जबकि इसी सीजन से कश्मीर वैली से ताल्लुक रखने वाले मनोज कुमार रैना ने एक करोड़ रुपए अपने नाम किए थे। यह सीजन 7 सितम्बर 2012 से शुरू होकर 13 जनवरी 2013 तक चला था।
913
शो का 5वां सीजन 15 अगस्त 2011 को शुरू हुआ और 17 नवम्बर 2011 को इसका आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। इस सीजन में बिहार के सुशील कुमार ने 5 करोड़ रुपए और बिहार के ही अनिल कुमार सिन्हा ने एक करोड़ रुपए की धनराशि अपने नाम की थी।
1013
शो का चौथा सीजन 2 अगस्त 2010 को शुरू हुआ और इसका आखिरी एपिसोड 9 दिसंबर 2010 को टेलीकास्ट हुआ था। इस सीजन से झारखंड के गिरिडीह की राहत तस्लीम ने एक करोड़ रुपए की राशि जीती थी।
1113
शो के तीसरे सीजन को शाहरुख़ खान ने होस्ट किया था। यह सबसे फ्लॉप सीजन माना जाता है, जो 22 जनवरी 2007 से 19 अप्रैल 2007 के बीच चला था। यह इकलौता ऐसा सीजन है, जिसमें कोई भी एक करोड़ रुपए नहीं जीत पाया था। यह स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ आखिरी सीजन भी था।
1213
5 अगस्त 2005 को शो का दूसरा सीजन स्टार्ट हुआ, जिसके 24 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए। गुना, मध्य प्रदेश के रहने वाले ब्रजेश दुबे से शो से एक करोड़ रुपए की राशि जीती थी। जबकि सेलेब्रिटी स्पेशल एपिसोड में अजय देवगन और काजोल भी इतनी ही राशि के विजेता बने थे, जो उन्होंने चैरिटी में लगा दी थी।
1313
'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन के विजेता मुंबई के रहने वाले हर्षवर्धन नवाथे और दूसरे विजेता ओड़िसा के विजय राउल और अरुंधती (जोड़ी स्पेशल में) बने थे। दोनों को एक-एक करोड़ रुपए प्राइजमनी के रूप में मिले थे। यह सीजन 3 जुलाई 2000 शुरू हुआ था। बाद में इसका किड्स वर्जन भी लॉन्च किया गया था, जिसके विजेता 15 साल के रवि सैनी बने थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।