'कौन बनेगा करोड़पति' ने बदली इन 10 लोगों की किस्मत, कोई कर रहा बिजनेस तो कोई बन गया IPS

मुंबई। 'कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर 19 अगस्त से शुरू हो रहा है। पिछले साल यानी केबीसी-10 की पहली करोड़पति गुवाहाटी की बिनीता जैन बनी थीं। बिनीता ने शो पर 1 करोड़ की ईनाम राशि जीती। 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब मालूम होने के बावजूद बिनीता ने रिस्क नहीं लिया और शो छोड़ने का फैसला किया था। केबीसी के अब तक 10 सीजन आ चुके हैं और इन सभी के विजेता अब बड़े मकाम हासिल कर चुके हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं KBC के अब तक के 10 विनर्स के बारे में, जिन्हें शो ने करोड़पति बनाया। इनमें से कोई अपना बिजनेस चला रहा है तो कोई आईपीएस बन चुका है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2019 1:08 PM IST / Updated: Aug 19 2019, 06:48 PM IST

19
'कौन बनेगा करोड़पति' ने बदली इन 10 लोगों की किस्मत, कोई कर रहा बिजनेस तो कोई बन गया IPS
गुवाहाटी की रहने वाली बिनीता के जीजा संजीव सांघी के मुताबिक, बिनीता का परिवार मूलत: सीकर का रहने वाला है, लेकिन कई साल पहले रोजगार के लिए वे असम आ गए थे। फरवरी 2003 में बिनीता के पति बिजनेस ट्रिप पर थे। कई दिनों बाद कोई खोज-खबर नहीं आई। बाद में पता चला कि उनकी किडनैपिंग हुई है। उनके पति आज तक नहीं लौटे हैं।
29
जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ रु. जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। हालांकि उन्होंने इसका जवाब दिए बिना ही शो से क्विट करना बेहतर समझा था। दो बच्चों की मां अनामिका बतौर सोशल वर्कर काम कर रही हैं और 'फेथ इन इंडिया' नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। वैसे सिर्फ अनामिका ही नहीं इस शो ने कई कॉमन मैन्स को विनर बनाकर एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है और उनकी लाइफ बदल दी।
39
दिल्ली के रहने वाले अचिन और सार्थक रियल भाई हैं जिन्होंने ये सीजन जीता। दोनों काफी समय से 'कौन बनेगा करोड़पति' में आने की कोशिश कर रहे थे और इनका सपना सीजन-8 में पूरा हुआ। शो की विनिंग अमाउंट (7 करोड़ रुपए) से दोनों ब्रदर्स ने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट कराया और अपना बिजनेस खोला। जिसे आज दोनों मिलकर चला रहे हैं।
49
उदयपुर, राजस्थान के ताज मोहम्मद शो में 5 करोड़ रू. जीत सकते थे लेकिन उन्होंने 1 करोड़ लेकर ही शो क्विट कर दिया था। इन पैसों से उन्होंने अपनी बेटी का इलाज कराया, जो देख नहीं सकती थी। यही नहीं उन्होंने इस विनिंग अमाउंट से गांव की दो अनाथ बच्चियों की शादी भी कराई। बचे पैसों से उन्होंने घर खरीदा और इनवेस्टमेंट्स किए।
59
फैशन डिजाइनिंग की डिग्री के बाद भी सुनमीत के ससुराल वाले उन्हें डिजाइनिंग में आगे करियर नहीं बनाने दे रहे थे। लेकिन सुनमीत ने आशा नहीं छोड़ी उन्होंने टिफन सर्विस सेंटर खोला, हालांकि ये बिजनेस फ्लॉप रहा। इसके बाद उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरु किया, जिससे उन्हें नॉलेज मिला और उसी के दम पर KBC सीजन-6 जीता। पंजाब की रहने वाली सुनमीत अब इंडिपेंडेंट हैं और अपना फैशन हाउस चला रही हैं।
69
बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी के सुशील कुमार ने 2011 में केबीसी के सीजन 5 में पांच करोड़ रुपए जीते थे। 6 हजार महीने की नौकरी करने वाले सुशील कुमार ने ईनाम के पैसे से अपना पुश्तैनी मकान ठीक करा अपने भाइयों को बिजनेस शुरू कराया। सुशील 100 गरीब बच्चों को गांव में पढ़ा भी रहे हैं। केबीसी में जाने से पहले एमए तक की पढ़ाई करने वाले सुशील मनरेगा में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करते थे। इसके अलावा सुशील कुमार उर्दू सीखने के साथ ही म्यूजिक की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।
79
KBC जूनियर के बाद तीसरा सीजन अमिताभ की बजाय शाहरुख खान ने होस्ट किया था। शो में कोई विनिंग अमाउंट तक नहीं पहुंच सका था। साथ ही गिरती टीआरपी के चलते ये सीजन बंद करना पड़ा। इसके बाद KBC का चौथा सीजन आया था जिसे फिर से अमिताभ ने होस्ट किया। इस सीजन की विनर राहत तस्लीम रहीं। राहत गरीब परिवार से थीं। जब वो अपने मेडिकल इंट्रेंस की तैयारी कर रही थीं तभी उनकी शादी कर दी गई। लेकिन एक दिन उन्हें 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-4' में आने का मौका मिला और वो इसकी विनर बनीं। राहत झारखंड की रहने वाली हैं वो फिलहाल गार्मेंट का बिजनेस करती हैं।
89
साल 2001 में अमिताभ बच्चन KBC जूनियर लेकर आए थे। जिसके विनर रवि मोहन सैनी रहे। उस दौरान रवि महज 14 साल के थे और 10वीं में पढ़ते थे। अब लगभग 32 साल के हो चुके रवि अब आईपीएस ऑफिसर हैं।
99
2000 में KBC के फर्स्ट विनर बने हर्षवर्धन नवाथे एक मिडल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। जब हर्षवर्धन ने इस शो में पार्टिसिपेट किया था, तो उनकी उम्र 27 साल थी और वो सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। KBC विनर बनने के बाद उन्होंने कॉम्पिटीशन की तैयारी छोड़कर UK की यूनिवर्सिटी से MBA किया। अब हर्षवर्धन की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं। इन दिनों हर्षवर्धन महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में जॉब कर रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos