मुंबई. अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) का सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati) 28 सितंबर से रात 9 बजे से शुरू होने जा रहा है। इस बार का शो काफी हद तक अलग होने वाला है। शो के प्रोमोज भी आने शुरू हो गए हैं। सोनी टीवी ने हाल ही में एक केबीसी (kcb) का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में केबीसी 10 में नजर आईं बिनीता जैन (binita jain) दिख रही हैं। बिनीता केबीसी 10 की इकलौती करोड़पति विनर थीं। उन्होंने एक करोड़ रुपए जीते थे। वीडियो में वे अपने सबसे बड़े सेटबैक के बारे में बात करती दिख रही हैं। वो कहती हैं- जब मेरे पति की किडनैपिंग हुई थी, इसने मेरी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया था। आज आपको बताते हैं कि बिनीता की जिंदगी की सबसे बड़ी ट्रैजिक स्टोरी के बारे में।