KBC में इस बार बने सबसे ज्यादा करोड़पति, जानें कहां-कहां से आए कंटेस्टेंट ने जीती इतनी बड़ी रकम

Published : Nov 28, 2019, 06:44 PM IST

मुंबई। बिग बी का रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन खत्म होने वाला है। करीब 103 दिनों से चल रहे इस सीजन का आखिरी एपिसोड 29 नवंबर को प्रसारित होगा। इस कर्मवीर एपिसोड में इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति नजर आएंगी। वैसे, इस सीजन में शो को पहली बार 4 करोड़पति मिले। इनमें से 3 बिहार से, जबकि एक महाराष्ट्र से हैं। बिहार से करोड़पति बनने वालों में सनोज राज, गौतम कुमार झा और अजीत कुमार शामिल हैं, जबकि महाराष्ट्र से बबीता ताड़े ने एक करोड़ रुपए की धनराशि जीती। 

PREV
14
KBC में इस बार बने सबसे ज्यादा करोड़पति, जानें कहां-कहां से आए कंटेस्टेंट ने जीती इतनी बड़ी रकम
बिहार में जहानाबाद जिले के हुलासगंज के ढोंगरा गांव के रहने वाले सनोज राज, सुशील कुमार के बाद बिहार के ऐसे दूसरे शख्स हैं, जो केबीसी सीजन 11 में करोड़पति बने। सनोज इस सीजन के पहले करोड़पति भी हैं। सनोज राज केबीसी के लिए पहली बार मुंबई गए थे। उनके पिता रामजनम शर्मा एक साधारण किसान हैं। सनोज ने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक किया है। फिलहाल वे 2 वर्षों से सहायक कमांडेंट हैं। वे आईएएस बनना चाहते हैं।
24
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित अंजनगांव सुरजी की रहने वाली बबीता ताड़े इस सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने बबीता से कहा कि अगर वो करोड़पति बनती हैं तो वे उन रुपयों का क्या करेंगी? इस पर बबीता ने जवाब दिया कि उनके घर के पास एक शिवालय है, जो कि पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और सभी मूर्तियां बाहर रखी हुई हैं इसलिए वे उस शिवालय का पुनर्निर्माण करेंगी। बता दें कि बबीता गांव के स्कूल में मिड-डे मील बनाने का काम करती हैं।
34
सनोज राय के बाद मधुबनी, बिहार के गौतम कुमार झा ने केबीसी में 1 करोड़ रुपए जीते। इसके साथ ही वो 11वें सीजन के तीसरे करोड़पति भी बने। मधुबनी के रामकृष्ण कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले गौतम ने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। गौतम कुमार झा पेशे से रेलवे में इंजीनियर हैं। गौतम भारतीय रेलवे, आद्रा (पश्चिम बंगाल) में सीनियर इंजीनियर के पद पर काम करते हैं।
44
'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में बिहार के गया जिले से आए अजीत कुमार चौथे करोड़पति बने। केबीसी को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन अजीत के ज्ञान को देखकर दंग रह गए थे। उन्होंने अजीत की तारीफ करते हुए कहा था कि शो में ऐसे कम लोग ही आते हैं, जिन्हें सवालों के बिल्कुल सटीक उत्तर दे पाते हैं और अजीत उनमें से एक हैं। बता दें कि अजीत कुमार बिहार में बतौर जेल सुपरिनटेंडेंट काम करते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories