'कृष्ण' बन इस एक्टर ने किया करोड़ों दिलों पर राज, अब टीवी से दूर गरीबों के लिए कर रहा ये काम

मुंबई। देशभर में आज (11 अगस्त) को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग 12 अगस्त को भी जन्माष्टमी मना रहे हैं। वैसे, टीवी की बात करें तो कई एक्टर्स ने छोटे पर्दे पर भगवान कृष्ण का रोल निभाया। इन्हीं में से एक हैं 90 के दशक में रामानंद सागर के पॉपुलर सीरियल 'श्री कृष्णा' में कृष्ण का रोल करने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी। सर्वदमन की कृष्ण के रोल में वो प्यारी-सी मुस्कान लोगों को आज भी याद है। हालांकि वो लंबे समय से किसी टीवी शो में नजर नहीं आए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 10:06 AM IST

18
'कृष्ण' बन इस एक्टर ने किया करोड़ों दिलों पर राज, अब टीवी से दूर गरीबों के लिए कर रहा ये काम

दरअसल, गुमनाम जिंदगी जी रहे सर्वदमन फिलहाल ऋषिकेश, उत्तराखंड में बच्चों को मेडिटेशन सिखाने का काम कर रहे हैं। 14 मार्च, 1965 को यूपी के उन्नाव में जन्मे सर्वदमन अब टीवी की दुनिया से बिल्कुल दूर हो चुके हैं।

28

सर्वदमन इन दिनों नदियों-पहाड़ों के बीच ऋषिकेश में रहते हैं। यहां वे मेडिटेशन सेंटर के साथ ही एक NGO भी चलाते हैं। सर्वदमन के NGO का नाम 'पंख' है। इसके जरिए वे 500 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हैं।

38

इसके साथ ही सर्वदमन ग्रामीण एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली 250 महिलाओं को जीवन-यापन की ट्रेनिंग भी देते हैं। इतना ही नहीं, उनके NGO के रूरल एंड स्लम हेल्थ प्रोग्राम द्वारा 1200 मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। पिछले पांच सालों में उनकी संस्था ने 1000 से ज्यादा परिवारों को मुफ्त में कपड़े भी बांटे हैं।

48

वैसे तो कई एक्टर्स ने कई टीवी शो में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है लेकिन सर्वदमन जैसी पॉपुलैरिटी किसी को नहीं मिली। सर्वदमन ने 1983 में आई फिल्म 'आदि शंकराचार्य' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया था।

58

उत्तर प्रदेश में जन्मे सर्वदमन ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने हिंदी, संस्कृत और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आने के बाद लोग उन्हें वास्तविक जीवन में भी पूजने लगे थे। कई बार तो सर्वदमन को अपने फैन्स या यूं कहें कि भक्तों से बचकर निकलना पड़ता था।

68

सर्वदमन का बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' वाले श्रीकृष्ण यानी नितीश भारद्वाज से 36 का आंकड़ा रहा है। एक इवेंट में जब सर्वदमन को सम्मान देने के लिए बुलाया गया था तब उनके कोल्ड वॉर की झलक देखने को मिली थी। इवेंट में एक फैन ने उनसे बीआर चोपड़ा वाले श्रीकृष्ण यानी नीतीश भारद्वाज के बारे में पूछा। तब सर्वदमन ने कहा था- "कौन से कृष्ण? वही जिसे दुनिया भर में फैले कृष्ण भक्तों में से किसी ने नहीं पूछा?''
 

78

जब ये बात नीतीश भारद्वाज को पता चली तो उन्होंने कहा था- "जिनसे घर में दिया नहीं जला, वे मस्जिद उजागर करने के दावे कर रहे हैं। किसी हिंदुस्तानी से पूछते, कोई पहचानता है इन्हें?"

88

सर्वदमन ने श्रीकृष्णा के अलावा जय गंगा मैया और ओम नम: शिवाय जैसे सीरियल्स में भी काम किया। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने स्वामी विवेकानंद, स्वयं कृषि, सिरिवेन्नेला, श्री दत्त दर्शनम में काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos