मुंबई। गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) 38 साल के हो गए हैं। 30 मई, 1983 को मुंबई में पैदा हुए कृष्णा कॉमेडी शोज के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 25 साल पहले 1996 में कॉमेडी शो जस्ट मोहब्बत से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। बॉलीवुड के साथ उन्होंने साउथ और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, फिल्मों में उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली और वो दोबारा टीवी की ओर लौट आए। वैसे, कृष्णा अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ ही कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहे। कृष्णा के जन्मदिन पर हम बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ फैक्ट्स।
लंबे समय तक डेटिंग और लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद कृष्णा अभिषेक ने खुद से 12 साल बड़ी कश्मीरा शाह से 2013 में शादी की थी। यह शादी बेहद प्राइवेट थी। 23 जुलाई को कृष्णा ने शादी के लिए प्रपोज किया और अगले दिन यानी 24 जुलाई को दोनों ने शादी कर ली।
210
एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी और कृष्णा की लव-स्टोरी जरा हटके है। कृष्णा के साथ वन नाइट स्टेंड के बाद उन्हें प्यार का अहसास हुआ था। इस बारे में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- फिल्म पप्पू पास हो गया' के सेट पर हमारी मुलाकात हुई थी। डायरेक्टर सजन सोनी मेरे पास फिल्म का ऑफर लेकर आए। तब उन्होंने बताया कि मेरे अपोजिट कृष्णा हैं। इस तरह मैं पहली बार कृष्णा से मिली थी।
310
वन नाइट स्टैंड से शुरू हुए प्यार से बारे में कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा था- हमारे प्यार की शुरुआत वैनिटी वैन में हुई थी। कृष्णा के मुताबिक, कश्मीरा मुझे शुरुआत से हिंट्स दे रही थी। एक बार ऐसा हुआ कि हम गाड़ी में बैठे हुए थे और तभी लाइट चली गई। मैंने पूछा- अब क्या करें तो कैश (कश्मीरा) ने कहा- 'क्यों, कुछ करना है!' और इस तरह हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया।
410
अपने रिलेशन के बारे में कृष्णा ने खुलासा करते हुए बताया था कि शुरुआत से ही कश्मीरा उन्हें हिंट्स दे रही थीं। वन नाइट स्टैंड के बाद वे कुछ ज्यादा ही केयरिंग हो गई थीं। मेरे लिए घर से खाना भी लेकर आती थीं।
510
कृष्णा और कश्मीरा पहली बार फिल्म 'और पप्पू पास हो गया' के सेट पर मिले थे। तब कश्मीरा अपने पहले पति से अलग हो चुकी थीं। कृष्णा पहले दिन से कश्मीरा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते थे लेकिन जब उन्हें पता चला था कि कश्मीरा शादीशुदा हैं तो वे बेहद निराश हुए थे। बाद में जब कृष्णा को मालूम चला कि कश्मीरा अपने पति से अलग हो रही हैं तो वो खुश हो गए।
610
2013 में जब कृष्णा ने कश्मीरा से शादी का अनाउंसमेंट किया। तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने सवाल उठाए थे कि क्या तनुश्री दत्ता के चलते कृष्णा को शादी का फैसला लेना पड़ा। कहा गया कि कश्मीरा को लगने लगा था कि कृष्णा और तनुश्री की नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसी के चलते उन्होंने कृष्णा को शादी का अल्टीमेटम दे दिया। हालांकि, खुद कश्मीरा ने बाद में इसे मनगढ़ंत कहानी बताते हुए खंडन किया था।
710
बता दें कि 2 दिसंबर 1971 को जन्मी कश्मीरा उम्र में कृष्णा से 12 साल बड़ी हैं। पहले से फिल्म प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से शादीशुदा कश्मीरा लंबे समय तक कृष्णा के साथ लिव इन में रही थीं। हालांकि ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। 6 साल में ही दोनों का तलाक हो गया।
810
कृष्णा और कश्मीरा मई 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने। अपने जुड़वां बेटों का नाम उन्होंने रियान और कृशंक रखा है। इसके करीब एक साल बाद अप्रैल 2018 में खुद कश्मीरा ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था- मैंने फैमिली प्लानिंग के लिए अपने काम से भी दूरी बना ली और पिछले तीन सालों से कंसीव करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
910
कश्मीरा के मुताबिक, बहुत मुश्किल होती है जब नैचुरली कंसीव नहीं होता। इसकी वजह से मेरी हेल्थ भी डाउन हो गई थी। मैंने बच्चों के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया। आप यकीन नहीं मानेंगे कि मेरे 14 बार प्रेग्नेंसी अटेंप्ट फेल रहे। इसमें मैंने IVF इन्जेक्शन का भी सहारा लिया जिससे मेरा काफी वजन बढ़ गया था। बाद में ये वजन घटाना मेरे लिए काफी मुश्किल हो गया।
1010
अपने दोनों बच्चों के साथ कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।