खुद से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस से दिल लगा बैठा था ये TV एक्टर, लेकिन लव स्टोरी में आड़े आ गया धर्म!

Published : Mar 28, 2021, 11:15 AM IST

मुंबई. टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) 36 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 मार्च, 1985 को हुआ था। वे अपनी मस्कुलर बॉडी और चार्मिंग पर्सनाल्टी की वजह से फैन्स में बेहद पॉपुलर है। कई टीवी शोज में नजर आ चुके कशाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। कुशाल बिग बॉस सीजन 7 में भी नजर आए थे। और यही से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। वे एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) को डेट करने लगे थे। दोनों ने शादी करने तक का प्लान बना लिया था। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्म के चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए और कपल का ब्रेकअप हो गया। 2020 दिसंबर में गौहर खान ने कोरियोग्राफर्स जैद दरबार से शादी की।

PREV
17
खुद से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस से दिल लगा बैठा था ये TV एक्टर, लेकिन लव स्टोरी में आड़े आ गया धर्म!

कुशाल टंडन और गौहर खान बिग बॉस 7 में साथ नजर आए थे। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे उनकी बॉडिंग बढ़ी और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया।

27

बिग बॉस में दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आने लगी। उनके चाहनेवालों ने उन्हें प्यार से गौशाल नाम भी दिया था। कुशाल, गौहर से 12 साल छोटे थे, इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। 

37

दोनों ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया।

47

ब्रेकअप के बाद कुशाल ने सोशल मीडिया पर लिखा था- दोस्तों, अब गौशाल जैसा कुछ भी नहीं है। माफ कीजिए, मैं खबर ब्रेक कर रहा हूं....गौहर और मैं अब एक साथ नहीं हैं। बता दें कि गौहर और कुशाल ने अपने नाम को मिक्स कर 'गौशाल' बनाया था।

57

ब्रेकअप के करीब दो साल बाद गौहर और कुशाल टंडन का झगड़ा खूब सुर्खियों में रहा। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को खूब खरी खोटी सुनाई थी। दरअसल, दोनों के बीच इस फाइट की शुरुआत एक इंटरव्यू के बाद हुई, जिसमें कुशाल ने कहा कि वे कभी गौहर से दोस्ती रखना भी पसंद नहीं करेंगे। इसके बाद गौहर, कुशाल पर भड़क गईं और उन्होंने कुशाल पर आरोप लगा दिया कि वे यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं।

67

कुशाल ने इंटरव्यू में कहा था- मेरा विश्वास हमेशा आगे बढ़ने में है। हर बात के पीछे कुछ न कुछ कारण होता है। जो कुछ भी मैंने किया, उसका मुझे कभी कोई अफसोस नहीं रहा। मैं हमेशा अपनी गलतियों से सीखता हूं और आगे बढ़ता हूं। अब हम कभी दोस्त नहीं बन सकते। मैं उसका (गौहर का) दोस्त नहीं बनना चाहता। हालांकि, दो एक्स-गर्लफ्रेंड्स से मेरी दोस्ती अब भी है।

77

कुशाल टंडन का जब गौहर से ब्रेकअप हुआ था तब वह बहुत दुखी थे। इसी दौरान उन्होंने अपने एक जर्नलिस्ट दोस्त को इंटरव्यू में बताया था कि उनके ब्रेकअप की वजह धर्म था।  यहीं वजह है कि दोनों ने अपने अलग रास्ते चुन लिए। कुशाल के इस बयान से काफी हंगामा भी मचा। इसके बाद एक्टर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका ये मतलब नहीं था। बस रिश्ता टूटने से ये बात उन्होंने दुखी होकर कही थी।

Recommended Stories