महाभारत का 68 साल का एक्टर पाई-पाई को मोहताज, वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर, छोड़ दिया फैमिली ने

मुंबई. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते टीवी पर प्रसारित 90 के दशक के सीरियलों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बीआर चोपड़ा की महाभारत की लोकप्रियता की वजह से एक बार फिर इसके कलाकार चर्चा में हैं। इन्हीं में से एक है महाभारत में देवराज इंद्र भगवान का रोल प्ले करने वाले 68 साल के सतीश कौल, जो इन दिनों पाई-पाई को मोहताज है। कभी पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सतीश आज वृद्धा आश्रम में रहने को मजबूर हैं। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिग्गज स्टार्स के साथ काम किया है।

Asianet News Hindi | Published : May 20, 2020 6:26 AM IST / Updated: May 24 2020, 10:14 AM IST

17
महाभारत का 68 साल का एक्टर पाई-पाई को मोहताज, वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर, छोड़ दिया फैमिली ने

जानकारी के मुताबिक वह फिलहाल लुधियाना के विवेकनंद वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। उनके पास खाना खाने और अपनी दवाईयां खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। उनको इससे पहले बीमार होने पर लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर वो अपना बिल भी नहीं भर सके थे।

27

बताया जाता है कि उन्होंने लुधियाना में अपना एक एक्टिंग स्कूल खोला था, जो नहीं चल सका और इसमें उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ। पैसों की कमी के चलते उनकी पत्नी उन्हें तलाक देकर बेटे के साथ अमेरिका जाकर बस गई है। 

37

जुलाई, 2014 में बाथरूम में फिसलने की वजह से सतीश को स्पाइनल फ्रैक्चर हो गया। इसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा। उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि दवाओं के बिल चुकाने तक के पैसे भी नहीं बचे थे। बाद में लुधियाना के ही एक सोशल ऑर्गनाइजेशन ने उनकी मदद की थी।

47

पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहलाने वाले सतीश आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। वे FTII पुणे से ग्रैजुएट हैं और वो जया बच्चन और डैनी के बैचमेट रहे हैं। पॉपुलर फिल्म 'कर्मा' में नजर आए सतीश लंबे समय से बिस्तर पर हैं और कोई अपना उनकी सुध लेने वाला भी नहीं है। 

57

वे कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा पंजाबी-हिदी मूवीज में काम किया है। वे देवानंद, दिलीप कुमार, शाहरुख खान संग भी काम कर चुके हैं। पंजाबी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उनको लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल चुका है। 

67

उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्र देव का रोल किया था। वे आंटी नंबर 1, याराना, जंजीर, खेल, राम लखन, कर्मा, खूनी महल, इल्जाम आदि फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने रामानंद सागर के टीवी शो विक्रम बेताल में भी काम किया है। 

77

फिल्म कर्मा के एक सीन में नूतन के साथ सतीश। इस फिल्म में उन्होंने नूतन और दिलीप कुमार के बेटे का रोल प्ले किया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos