पिता ने ऑटो चलाकर पाला, बेटे ने डांसर बन पहले खरीदा सपनों का घर; अब है लग्जरी कारों का मालिक

मुंबई। डांसर से एक्टर बने फैजल खान (Faisal Khan) 2019 के बाद एक बार फिर कमबैक करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, फैजल फिलहाल रिकवरी फेज में हैं। वो 2019 में 'चंद्रगुप्त मौर्या' के सेट पर चोटिल हो गए थे। चोट लगने के कारण उन्हें 'नच बलिए 9' भी बीच में ही छोड़ना पड़ा था। डांसिंग और एक्टिंग से फैजल कई महीने दूर रहे। बता दें कि एक्टर शो में घुड़सवारी करते हुए चोटिल हुए थे। डॉक्टर ने कुछ महीनों तक उन्हें डांस न करने और बेड रेस्ट की सलाह दी थी। उनकी कई घंटों तक सर्जरी भी चली थी। बता दें कि फैजल खान मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं। लेकिन आज की तारीख में उनके पास खुद का घर, दो लग्जरी कार और एक बाइक है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2021 12:09 PM IST / Updated: Apr 10 2021, 05:51 PM IST

18
पिता ने ऑटो चलाकर पाला, बेटे ने डांसर बन पहले खरीदा सपनों का घर; अब है लग्जरी कारों का मालिक

बता दें कि फैजल ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के सीजन 2 में भाग लिया था। ऑडिशन के दौरान जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस उनसे बेहद खुश हुए थे। वो इस शो के विनर रहे थे। इसके बाद फैजल ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
 

28

इसके बाद फैजल ने फेमस हिस्टोरिकल शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप'(2013-14) में लीड रोल प्ले किया। इसके बाद वे डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' (2014)के विनर बने।

38

फैजल ने बताया था कि उनके पिता ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। दोनों ही उनके डांस को सपोर्ट करते थे। उनके पिता ने बताया था कि वे अपने बेटे को डांस करते देख खूब प्रेरित होते हैं।

48

फैजल को जब अच्छा काम मिलने लगा तो उन्होंने अपनी कमाई से 2015 में मुंबई में खुद का घर खरीदा, जहां वे फैमिली के साथ रहते हैं। यह वन बीएचके फ्लैट मुंबई के एक पॉश इलाके में स्थित अपार्टमेंट के 15वें फ्लोर पर है।

58

इसके अलावा फैजल के पास दो लग्जरी कार और एक बाइक भी है। हालांकि, आज भी वे अपने पिता के ऑटो से ही आना-जाना पसंद करते हैं। वहीं, पिता मुंबई के एक ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन अपने बेटे के लिए आज भी वे ऑटो चलाना पसंद करते हैं।

68

फैजल ने एक इंटरव्यू में कहा था- "मैं कितनी भी कार और बाइक खरीद लूं, लेकिन इन सब का मोल डैडी के ऑटो के सामने कुछ भी नहीं है। मैं आज भी उसी ऑटो से आना-जाना पसंद करता हूं। इस ऑटो से बहुत ज्यादा इमोशनल अटैचमेंट है। डैडी अब दूसरों के लिए ऑटो नहीं चलाते। लेकिन मेरे लिए खुशी-खुशी ड्राइव करते हैं।

78

टीवी शोज के साथ-साथ फैजल ने मराठी फिल्म 'प्रेम कहानी' में भी काम किया है। 2016 में आई इस फिल्म में उन्होंने बैजू का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 2019 में आई वेब सीरीज मोदी: जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन का किरदार निभाया था।

88

फैजल खान ने अब तक डांस के सुपरकिड्स, इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, डांस का टशन, झलक दिखला जा सीजन 7 और 8, सीआईडी, डांस चैम्पियंस, चंद्रगुप्त मौर्य और नच बलिए 9 जैसे सीरियल्स में काम किया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos