'मेरी आशिकी...' की एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, पति और बच्ची के साथ शेयर की पहली फोटो

मुंबई. टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही है' फेम एक्ट्रेस  स्मृति खन्ना मां बन गई हैं। उन्होंने बुधवार 15 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया। पैरेंट्स बनने के बाद स्मृति और उनके पति गौतम गुप्ता काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने बेटी और पति के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 16, 2020 6:08 AM IST

18
'मेरी आशिकी...' की एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, पति और बच्ची के साथ शेयर की पहली फोटो
स्मृति ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस क्यूट फोटो में स्मृति ने बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है। स्मृति के साथ उनके पति भी बैठ हुए हैं। हालांकि, इस फोटो में उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। 
28
बेटी को गोद में लेकर दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए हुए हैं। माता-पिता बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफतौर से देखने के लिए मिल रही है। ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया कि उनकी प्रिंसेस दुनिया में 15 अप्रैल 2020 को आई।
38
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति के पति ने बताया कि बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। वे सुरक्षित अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि वो जुहू में रहते हैं और अस्पताल खार में है।
48
गौतम ने बताया कि लॉकडाउन के बीच उन्होंने खुद कार चलाई और वो अस्पताल सुरक्षित पहुंच गए। वो खुश हैं कि सब सुरक्षित और अच्छा है। बता दें, कपल की शादी 2017 में हुई थी।
58
स्मृति खन्ना को सेलेब्स और फैंस मां बनने पर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लगा हुआ है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के फेज को काफी एंजॉय किया। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती थीं।
68
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में स्मृति ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को दी थी। स्मृति खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
78
समृति खन्ना और गौतम गुप्ता।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos