32 साल की उम्र में इस बीमारी से जूझ रही नेहा कक्कड़, दिन-रात रहती है परेशान, कांपने लगते है हाथ-पैर

Published : Feb 20, 2021, 02:03 PM IST

मुंबई. जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ (neha kakkar ) इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (indian idol 12) की जज के तौर पर खूब सुर्खियां बटोरी रही है। इसी शो में हाल ही में नेहा ने अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे एक ऐसी बीमारी से जूझ रही है, जिसकी वजह से वे कई बार डिस्टर्ब हो जाती है। आपको बता दें कि नेहा बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर है और उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। वहीं, अक्टूबर में नेहा खुद से 8 साल छोटे सिंगर रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh)  से शादी की थी। शादी के दौरान नेहा ने जो लहंगा पहना था, इसकी वजह से भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। 

PREV
18
32 साल की उम्र में इस बीमारी से जूझ रही नेहा कक्कड़, दिन-रात रहती है परेशान, कांपने लगते है हाथ-पैर

नेहा कक्‍कड़ ने बताया कि उनके पास प्‍यार, अच्छा परिवार, करियर, सब कुछ है लेकिन अपने एंग्‍जाइटी इश्‍यू की वजह से वह बहुत परेशान रहती हैं। इंडियन आइडल के मंच पर यह बात बताते हुए नेहा काफी भावुक हो गई थी। हालांकि नेहा ने शो के जिस एपिसोड के दौरान ये बात कही है, वो अभी टेलीकास्‍ट नहीं हुआ है और वीकेंड पर दिखाया जाएगा।

28

शो के दौरान चंडीगढ़ से आईं कंटेस्टेंट अनुष्का ने लुका छुपी गाना गाया, जिसे सुनकर नेहा इमोशनल हो गईं। गाना सुनकर नेहा रोने लगीं और फिर उन्‍होंने बताया कि अनुष्का की तरह उन्हें भी एंग्जाइटी इश्यू रहते हैं।

38

उन्होंने कहा- मुझे थायरॉइड की समस्‍या है और यही मेरी एंग्‍जाइटी की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने बताया कि स्टेज पर जाते वक्त उनके हाथ पैर कांपने लगते हैं और उनकी आवाज ही नहीं निकलती।

48

हाल ही में नेहा ने गीतकार संतोष आनंद की आर्थिक मदद की है। जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी.. जैसे कई शानदार गानों को संगीत देने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्हें इंडियन आइडल 12 में बुलाया गया था। संतोष आनंद शो में अपनी कहानी बताते हैं और कहते हैं कि उनके पास काम भी नहीं है और काफी कर्ज भी है। उनकी कहानी सुनकर नेहा ने 5 लाख रुपए की मदद करने की घोषणा कर दी थी।

58

कम ही लोग जानते हैं कि जब नेहा 11वीं क्लास में थीं तब वे बतौर कंटेस्टेंट इंडियन आइडल का हिस्सा बनी थीं। हालांकि, इस शो में वे ज्यादा आगे नहीं जा पाई थीं। उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। नेहा उन सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। छोटे शहर और मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली नेहा ने काफी स्ट्रगल किया और सफलता की सीढ़ियां चढ़ी।

68

जब वे 4 साल की थीं तभी से उन्होंने म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने भाई टोनी और बहन सोनू से ट्रेनिंग ली है। वे करियर के शुरुआती दिनों में अपने भाई-बहनों के साथ जगराते में भजन गाया करती थीं। नेहा को फेम यू-ट्यूब से मिला था। 2008 में अपना एल्बम 'नेहा द रॉक स्टार' रिलीज किया था। इस एल्बम को मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया था। वे बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग्स गा चुकी हैं।

78

उनके हिट गाने- वो एक पल, सेकंड हैंड जवानी, एसआरके एंथम, शैतान, जादू की झप्पी, बोतल खोल, मनाली टेरेंस, धतिंग नाच, पार्टी शोज बिंदास, आओ राजा, सनी सनी, लंदन ठुमकदा हैं।

88

कभी चंद रुपयों के लिए जगराते में भजन गाने वाली नेहा आज बॉलीवुड की टॉप और महंगी फीमेल सिंगर्स में से एक हैं। बात अगर उनकी फीस की करें तो वे एक गाने का 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

Recommended Stories