कभी एक कमरे के घर में किराए पर रहा करती थीं नेहा कक्कड़, अब बनाया खुद का आलीशान बंगला

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा ने इंडियन आइडल 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज वो एक सफल सिंगर के तौर पर गिनी जाती हैं, लेकिन यहां तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था। नेहा जब भी अपने पुराने दिनों को याद करती हैं तो वो काफी इमोशनल हो जाती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुराने घर की कुछ फोटोज शेयर की है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2020 3:11 AM IST

18
कभी एक कमरे के घर में किराए पर रहा करती थीं नेहा कक्कड़, अब बनाया खुद का आलीशान बंगला
सिंगर ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें कभी उनका बचपन बीता था। पुराने घर की तस्वीर शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'ये वो बंगला है, जो अभी हमारा है और दूसरा घर जहां मैं पैदा हुई थी। उस घर में हम कक्कड़ फैमिली एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम रेंट द‍िया करते थे।'
28
नेहा कक्कड़ ने पोस्ट के साथ आगे लिखा, 'और आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा इमोशनल हो जाती हूं। मेरे परिवार को शुक्रिया।'
38
नेहा कक्कड़ के दोनों घरों को देखकर उनकी उपलब्धि का अंदाजा लगाया जा सकता है। नेहा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स उनकी अचीवमेंट की दाद दे रहे हैं और उन्हें प्रेरणा बता रहे हैं।
48
उदित नारायण के बेटे और टीवी प्रजेंटर आदित्य नारायण ने लिखा, 'दृढ़ निश्चय और मेहनत से क्या कुछ नहीं पाया जा सकता, उसका जीता जागता उदाहरण हो तुम। रुबीना दिलाइक ने भी नेहा की तारीफ की है।
58
कुछ समय पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरें सुर्ख‍ियों में थी। इंडियन आइडल 11 के सेट पर दोनों की इंगेजमेंट और शादी का ऐलान किया गया था।
68
हालांकि, बाद में शादी की खबरों को लेकर उन्होंने कहा था कि ये सब महज शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए गई थी। नेहा और आदित्य एक अच्छे दोस्त हैं और ये सिर्फ एक नाटक था।
78
बता दें, नेहा कक्कड़ इन दिनों टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 में बतौर जज नजर आ रही थीं, लेकिन अब शो को इंडियन आइडल के रूप में सन्नी हिंदुस्तानी मिल गए हैं और शो का ये सीजन खत्म हो चुका है।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos