मांग में सिंदूर लगते ही पति की आंखों में देख हंसने लगी एक्ट्रेस, सामने आई शादी की नई PHOTOS

Published : Jan 06, 2020, 01:20 PM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 10:04 AM IST

मुंबई. टीवी शो 'मे आइ कम इन मैडम' में संजना का रोल प्ले करने वालीं 35 एक्ट्रेस नेहा पेंडसे रविवार को शादी के बंधन में बंध गई है। नेहा ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की। सुबह रिंग सेरेमनी के बाद नेहा ने मंगेतर शार्दुल सिंह के साथ सात फेरे लिए। नेहा की शादी से जुड़ी नई फोटोज सामने आईं हैं। इस फोटो में वरमाला से लेकर शादी की रस्मों को देखा जा सकता है। एक फोटो में जब दूल्हा नेहा की मांग में सिंदूर लगा रहा था तो वह पति की आंखों में देखकर हंसने लगी। एक अन्य फोटो में अपनी दुल्हन को निहारते दिखे नेहा के पति शार्दुल सिंह। 

PREV
17
मांग में सिंदूर लगते ही पति की आंखों में देख हंसने लगी एक्ट्रेस, सामने आई शादी की नई PHOTOS
मराठी दुल्हन के लुक में नेहा का ब्राइडल लुक सामने आया है। नेहा ने पिंक शेड की नऊवरी ट्रेडिशनल साड़ी, मराठी नोज रिंग, कुंदन ज्वैलरी, माथे पर बिंदी पहने नेहा परफेक्ट मराठी दुल्हन दिखीं। शनिवार को नेहा की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा पहना था। वहीं, मंगेतर शार्दुल ने भी नेहा से मैचिंग करता आउटफिट कैरी किया था। इस ड्रेस में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
27
शादी में नेहा ने करीबी लोगों के अलावा अपने खास दोस्तों को बुलाया था।
37
अपने हनीमून प्लान के बारे में नेहा ने बताया कि वे दोनों शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में बिजी हो जाएंगे। इसलिए वे हनीमून पर बाद में जाएंगे। नेहा ने आगे कहा कि वे हनीमून मनाने अप्रैल में जापान जाएंगी।
47
नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था 'शार्दुल ने कहा था कि वह मुझसे शादी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह चाहते थे कि पहले मैं अपने अतीत से बाहर आ जाऊं। उस वक्त मुझे प्यार से ज्यादा किसी और चीज की भी तलाश थी।'
57
नेहा ने बताया था कि रिसेप्शन के लिए मैंने स्वप्निल शिंदे का आउटफिट चुना है, जो कि इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी गाउन होगा। उस गाउन में लंबा ट्रेल भी होगा। ये रिसेप्शन की ही तरह काफी ग्रैंड होगा।''
67
फैमिली के साथ मस्ती करती नेहा पेंडसे।
77
शादी के दौरान एक-दूसरे से बात करते दूल्हा-दुल्हन।

Recommended Stories