मुंबई। कम वोट मिलने की वजह से पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर से बाहर हो चुकी हैं। शो के दौरान पवित्रा ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा को ब्रेकअप की वजह बताया था। हालांकि पारस ने कहा था कि पवित्रा मेरे साथ रिलेशनशिप में आने के पहले ही शादीशुदा थी लेकिन उसने यह बात छुपाकर रखी थी। वहीं, अब एक्ट्रेस के पति सुमित माहेश्वरी ने बताया है कि पवित्रा उन्हें एक नहीं बल्कि 4 बार धोखा दे चुकी है लेकिन अब तक हम दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
पवित्रा के पति सुमित माहेश्वरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पत्नी पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सुमित का कहना है कि पारस छाबड़ा, प्रतीक सहजपाल और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के एक शख्स की वजह से पवित्रा ने उन्हें धोखा दिया था। इसके बावजूद मैंने उसकी हर एक गलती को माफ करते हुए इग्नोर कर दिया।
210
बता दें कि बिग बॉस के घर में पवित्रा पुनिया और एक्टर एजाज खान के बीच काफी क्लोजनेस देखने को मिली थी। इस पर सुमित का कहना है कि पवित्रा ने शो में एजाज खान का फायदा उठाया है। पवित्रा का जो बिहैवियर एजाज के साथ रहा, उससे एजाज खान की फैमिली को बेहद ठेस पहुंची है।
310
सुमित ने आगे कहा- पवित्रा चाहे तो एजाज खान के साथ अपनी रिलेशनशिप आगे बढ़ा सकती है लेकिन उसके लिए मुझसे ऑफिशियली तलाक लेना पड़ेगा। सुमित के मुताबिक, मुझे लगता था कि पवित्रा के शो में जाने से उनके रिश्ते को एक नई शुरुआत मिलेगी लेकिन यहां तो उल्टा एजाज से ही उसकी नजदीकियां बढ़ गईं।
410
बता दें कि शो के दौरान पवित्रा एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इससे नाराज होकर पारस ने कहा था कि वो जब पवित्र के साथ रिलेशनशिप में थे तो उन्हें नहीं मालूम था कि वो पहले से ही शादीशुदा है।
510
पारस के मुताबिक, एक दिन अचानक मेरे पास पवित्रा के पति सुमित का फोन आया। सुमित ने मुझसे कहा कि हम दोनों का अब तक तलाक नहीं हुआ है और जब तक तलाक नहीं होता दोनों को दूर रहना चाहिए। इसके बाद मैं और पवित्रा अलग हो गए थे।
610
कहा जाता है कि पवित्रा बिग बॉस 13 में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा के साथ ही शो में एंटर होने वाली थीं मगर किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया था। हालांकि इस सीजन में पवित्रा का सपना पूरा हो गया लेकिन इस बार शो में पारस नहीं हैं।
710
वैसे, पवित्रा पुनिया का असली नाम नेहा सिंह है। लेकिन अब वो अपने स्टेज नेम से ही जानी जाती हैं। बागपत, यूपी की रहने वाली पवित्रा की स्कूलिंग रोहिणी, दिल्ली में हुई। पवित्रा पहले आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा भी किया है।
810
पवित्रा ने करियर की शुरुआत 2009 में एमटीवी के स्पिलिट्सविला से की। इसके बाद वो गीत हुई सबसे पराई, लव यू जिंदगी, संवारे सबके सपने प्रीतो, होंगे जुदा ना हम, डर सबको लगता है, ये है मोहब्बतें, कवच, गंगा, कलीरें, नागिन 3, डायन, बालवीर रिटर्न्स और अलादीन जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।
910
बता दें कि हाल ही दिए एक इंटरव्यू में पवित्रा ने पारस को अपनी गलती बताया था और यहां तक कि कहा था कि अगर उनमें जरा सी भी सेल्फ रिस्पेक्ट और सेंस बाकी होगी तो वह उनके सामने 'बिग बॉस 14' में नहीं आएंगे।
1010
पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।