मुंबई. विवादों से भरी अदाकारा पूनम पांडे (Poonam pandey) इन दिनों कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लॉकअप (Lock upp) में कैद हैं। अदाकारा की लाइफ विवादों से भरी है। वो आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन पूनम का बचपन कैसे बीता इसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गईं। 'लॉकअप' में पूनम ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया। आइए जानते हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस की कहानी...
कंगना के 'लॉकअप' में पूनम पांडे के उस साइड को दिखाया जिसे कोई नहीं जानता था। शो में अदाकारा अपनी जीवन से जुड़े कुछ राज बताए।
28
शो में दिखाया गया कि पूनम पांडेय मुनव्वर, अंजली और सायशा के साथ बातचीत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वो एक साधारण परिवार से जुड़ी हैं। उनकी मां ने काफी संघर्ष किया। जब खान के लिए पैसे नहीं होते थे तो हम नमक के पानी से चावल खाया करते थे।
38
ये कहते-कहते पूनम पांडेय इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई चीजे पब्लिसिटी स्टंट के लिए किए। लेकिन वो खुश हैं कि उनकी वजह से उनके भाई-बहन खुश हैं। पूनम जब भावुक हुई तो बाकि कंटेस्टेंट ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए ताली बजाई।
48
बता दें कि पूनम पांडे ने सितंबर 2020 में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी के करीब 10-12 दिन बाद ही येह खबर सामने आई थी कि उनके पति ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि, बाद में मामला सेटल हो गया था।
58
लॉकअप शो में पूनम ने बताया कि वह सैम से नफरत नहीं करती हैं। बस उन्हें नापसंद जरूर करती हैं। पूनम ने बताया कि उनके घर में चार मंजिल हैं। लेकिन सैम उन्हें कही जाने नहीं देते थे। बस कहते थे कि वो उन्ही के कमरे में रहे। वो निकलने नहीं देते थे।
68
पूनम पांडे कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। 2016 में जब इंडियन क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी, उस समय पूनम ने अपनी सेमी न्यूड फोटो शेयर की थी। उनकी ये फोटो काफी विवादों में रही थी।
78
वो अश्लील वीडियो बनाने के चलते विवादों में घिरी थीं। उन पर गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगा था। रिपोर्ट की मानें तो गोवा के पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उस व्यक्ति पर आरोप था कि उसने पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट किया था।
88
पूनम पांडे ने अप्रैल 2009 में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी परमिशन के बिना राजकुंद्रा ने उनके ऐप के कंटेंट का यूज पैसा कमाने के लिए किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।