पापा बनने वाला है अक्षय कुमार का को स्टार, 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Published : Jan 04, 2020, 11:37 AM ISTUpdated : Jan 06, 2020, 09:55 AM IST

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' में काम कर चुके रघु राम की पत्नी नताली डी लुसियो इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। नताली 6 महीने की प्रेग्नेंट है और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते उनकी फोटो सामने आई हैं। रघु राम ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है वे बेबी के बाहर आने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा- "Come out now... PLEEEASE!!" 😂😂 My sis and bro in law waited weeks to meet the little one but now they have to fly back to Singapore. We're all waiting, Sweet Child! Ab aa jaao na!!! 😘😘 #Waiting #2020Baby".

PREV
18
पापा बनने वाला है अक्षय कुमार का को स्टार, 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बता दें कि रघु रियलिटी शो 'रोडीज' के जज रहे हैं। रघुराम ने गर्लफ्रेंड नताली से 12 दिसंबर, 2018 को दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। नताली, रघु से 14 साल छोटी है। शादी से पहले दोनों ने 4 महीने एक-दूसरे को डेट किया था।
28
2015 में रघु राम पहली वाइफ सुगंधा गर्ग से अलग रहने लगे थे। हालांकि, कानूनी तौर पर ये कपल 2018 में अलग हो गया। दोनों ने अपने फ्रेंड्स को तलाक होने की पार्टी भी दी थी।
38
कपल ने 2006 में शादी की थी। 12 साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। रघु रियलिटी शो रोडिज से फेमस हुए वहीं, सुगंधा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
48
बता दें, रघु राम से पहले कैनेडियन सिंगर नताली डी टीवी एक्टर एजाज खान को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि इनका जल्द ही ब्रेकअप हो गया।
58
रिपोर्ट्स की मानें तो रघु राम और सुगंधा के बीच में तलाक का कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाना था।
68
सुगंधा ने बताया था कि हमारे बीच सब ठीक है, बस दोनों अपने-अपने काम की वजह से एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है।
78
सुगंधा का कहना था कि अलग होने के बाद भी हम अच्छे दोस्त हैं। जब भी काम से वक्त मिलता है तो हम साथ में टाइम स्पेंड करते हैं। बता दें, नताली और सुगंधा भी करीबी फ्रेंड हैं।
88
रघु ने कुछ दिन पहले ही पत्नी नताली के लिए बेबी शॉवर आयोजित किया था। इसमें कई फ्रेंड्स शामिल हुए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories