राहुल वैद्य ने सभी के सामने बता दिया आखिर क्या हुआ सुहागरात को तो शरम से लाल हुई नई नवेली दुल्हन

Published : Jul 18, 2021, 10:39 AM IST

मुंबई. राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों की शादी से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों ने ही अपनी शादी की हर रस्म को खूब एन्जॉय किया। शादी की अगली सुबह राहुल और दिशा को अपनी फैमिली और कुछ दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। फैमिली टाइम सेशन के दौरान राहुल, पत्नी दिशा परमार और फैमिली मेंबर्स के साथ स्टेज पर नजर आए। स्टेज पर उन्हें और दिशा को गाते देखा गया। इतना ही नहीं  उनकी मां ने भी गाना गाया। इसी दौरान राहुल ने दिशा के साथ अपनी सुहागरात की कहानी भी शेयर कर डाली। राहुल ने जो कुछ भी बताया उसे सुनकर नई नवेली दुल्हन दिशा शरम से लाल हो गई। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या बोल गए राहुल वैद्य अपनी सुहागरात के बारे में...

PREV
17
राहुल वैद्य ने सभी के सामने बता दिया आखिर क्या हुआ सुहागरात को तो शरम से लाल हुई नई नवेली दुल्हन

राहुल वैद्य ने बताया कि उनके मामा और कजिन रात 3 बजे उनके कमरे में आए थे। वो भी जब वह अपनी फर्स्ट नाइट में दिशा परमार के साथ थे। उन्होंने आगे कहा कि सुबह 8 बजे उनके मामा उन्हें फिर से परेशान करने आए थे। 

27

राहुल और दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो राहुल और दिशा की फर्स्ट नाइट के बाद अगली सुबह का है। इसी वीडियो में राहुल अपनी सुहागरात का एक्सपीरिएंस लोगों के साथ शेयर करते नजर आ रहे हैं।

37

आपको बता कि शनिवार शाम को राहुल-दिशा की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। 

47

इस दौरान दिशा ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने हाथों में शगुन का चूड़ा, नेकलेस और ईयरिग्ंस कैरी कर रखे थे। वहीं, राहुल ने पत्नी से मैच करता हुआ ब्लेजर पहन रखा था। 

57

राहुल और दिशा की इस पार्टी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट पहुंचे। इनमें राखी सावंत, रश्मि देसाई, अर्शी खान, विकास गुप्ता, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, एजाजा खान और पवित्र पुनिया सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।

67

राहुल और दिशा ने संगीत सेरेमनी में धमाकेदार एंट्री की थी। उन्होंने स्टेज पर  जमकर डांस किया। उनके अलावा अली गोनी, एजाज खान, रश्मि देसाई भी डांस करते नजर आए।

77

बता दें कि राहुल और दिशा 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। उसी दिन शाम को रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। रिसेप्शन में श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, अली गोनी और जैस्मिन भसीन पहुंचे थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories