मुंबई. बिग बॉस (Bigg boss) के खत्म होती ही दर्शकों को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)के शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) का इंतजार होता है। इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 12' में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे यह जानने के लिए फैंस बेकरार हैं। 12 कंटेस्टेंट्स में से 7 कंटेस्टेंस के नाम का खुलासा हो गया है। आइए देखते हैं इस शो में कौन-कौन सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं....
रोहित शेट्टी के शो में अमूमन बिग बॉस से निकले हुए कंटेस्टेंट्स होते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस 15 का हिस्सा रह चुके उमर रियाज (Umar Riaz) का नाम सामने आ रहा है। वो 'खतरों के खिलाड़ी' में जा सकते हैं।
27
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) बिग बॉस 14 की विनर हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जानेवाली अदाकारा इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। पिछली बार ही इनके फैंस रोहित शेट्टी के शो में देखना चाहते थे। लेकिन इस बार रुबीना के चाहनेवालों का इंतजार खत्म होगा।
37
राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए मेकर्स ने इनसे संपर्क किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी' में राजीव नजर आ सकते हैं।
47
प्रिंस नरूला (Prince Narula) बिग बॉस का विनर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये भी रोहित शेट्टी के शो में दिखाई दे सकते हैं। प्रिंस अपने धाकड़ अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने रोडीज शो को अलविदा कह दिया है।
57
बिग बॉस 15 के रनरअप रहे प्रतीक सहजपाल (Prateek Sehajpal) का नाम भी सामने आ रहा है। 'खतरों के खिलाड़ी' में यह भी खतरनाक गेम खेलते नजर आ सकते हैं।
67
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) 'बिग बॉस 12' का खिताब अपने नाम की थी। तब से लेकर अब तक इनके चाहनेवाले 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनते देखना चाहते हैं। इस बार हो सकता है कि एक्ट्रेस फैंस का इंतजार खत्म करते हुए इस शो में नजर आ जाए।
77
सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal)का नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को एक्टर 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ सकते हैं। फिलहाल सिम्बा 'नागिन 6' में दिखाई दे रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।