जिस पति के लिए 'द्रोपदी' ने दांव पर लगाया था करियर, उसी के कारण की 3 बार आत्महत्या की कोशिश

मुंबई. टीवी सीरियल 'महाभारत' में द्रोपदी का रोल प्ले कर फेमस हुई रूपा गागुंली 53 साल की हो गई हैं। उनका जन्म कोलकाता के कल्याणी में 25 नवंबर, 1966 को हुआ था। उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों के साथ- साथ टेलीविजन में भी खूब काम किया। हालांकि, बात रूपा की पर्सनल लाइफ की करें तो वो बहुत खुशनुमा नहीं रही है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर रूपा 3 बार आत्महत्या तक करने की कोशिश कर चुकी है। आपको बता दें कि 14 साल पति के साथ रहने के बाद उन्होंने तलाक लिया था। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2019 6:01 AM IST / Updated: Nov 25 2019, 12:26 PM IST

15
जिस पति के लिए 'द्रोपदी' ने दांव पर लगाया था करियर, उसी के कारण की 3 बार आत्महत्या की कोशिश
रूपा ने एक मेकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से 1992 में शादी की। शादी के 14 साल के बाद वे 2007 में अलग हो गए और बाद में औपचारिक रूप से जनवरी 2009 में उन्होंने तलाक ले लिया। उनका एक बेटा आकाश मुखर्जी है।
25
रूपा ने अपने पति के लिए करियर छोड़ दिया था और उनके साथ कोलकाता चली गई थीं। वे पूरी तरह से हाउसवाइफ बन गई थीं लेकिन उनको रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। इस कारण उन्होंने इस रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए तीन बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।
35
पति से अलग होने के बाद वो अपने से 13 साल छोटे गायक प्रेमी दिब्येंदु के साथ अपने मुंबई के फ्लैट में रहती थीं। आगे चलकर रूपा दिब्येंदु से भी अलग हो गई थी। हालांकि, जब वे दिब्येंदु के साथ रहती थी तब पति से तलाक नहीं हुआ था। रियलिटी शो सच का सामना (2009) में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े ये राज खोला था।
45
द्रौपदी के रोल में पॉपुलर होने के बाद उन्होंने गौतम घोष की पोद्मा नोदीर माझी (1993), अपर्णा सेन की युगांत (1995) और रितुपर्णो घोष की अंतरमहल (2006) जैसी फिल्मों में काम किया।
55
उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'साहेब' (1985), 'एक दिन अचानक' (1989), 'प्यार के देवता' (1990), 'बहार आने तक' (1990), 'सौगंध' (1991), 'निश्चय' (1992) और 'बर्फी' (2012) जैसी फिल्मों में किया है।
Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos