सलमान के विवादित शो के इस शख्स ने खोला लव लाइफ से जुड़ा राज, बताया किसकी वजह से बर्बाद हुई जिंदगी

Published : Dec 23, 2020, 06:08 PM ISTUpdated : Dec 24, 2020, 10:15 AM IST

मुंबई. सलमान खान (salman khan) का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) लोगों का बेहतरीन तरीके से मनोरंजन कर रहा है। मेकर्स शो को और ज्यादा पॉपुलर बनाने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। शो में कई पुराने कंटेस्टेंट्स को भी एंट्री दी गई ताकि दर्शक शो से चिपके रहे। इतना ही नहीं अब तो शो में लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौच कर शुरू हो गया है। हालांकि, ऐसे हरकत करने वाले कंटेस्टेंट्स की होस्ट सलमान ने अच्छी खबर ली थी और जमकर लताड़ भी लगाई थी। शो में प्रतिभागी अपनी रियल लाइफ से जुड़ी भी कई बातें शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है एजाज खान (eijaz khan), जो जबसे शो में आए है अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं। 

PREV
18
सलमान के विवादित शो के इस शख्स ने खोला लव लाइफ से जुड़ा राज, बताया किसकी वजह से बर्बाद हुई जिंदगी

एजाज जब से घर में आए हैं उनकी लव लाइफ की चर्चा होती रही है। अब एक बार फिर वे अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 

28

पहले उन्होंने बताया था कि उनके साथ एक ऐसा वाक्या हुआ है, जिससे वो महिलाओं से बात करने से पहले दो बार सोचते हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर झूठे आरोप लगाए थे, जिसकी वजह से वे बुरी तरह फंस गए थे।

38

एक बार फिर उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में एक और खुलासा किया है। एजाज ने अभिनव शुक्ला से बातों-बातों में कहा कि वो घर में आने वाले उस शख्स से जरूर इस बारे में बात करेंगे, जिसने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को भड़काया था।

48

उन्होंने कहा कि उनके कई दोस्त सलाह दी कि वो भी उसके खिलाफ केस दर्ज करे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। एजाज ने शो में बताया था कि इस मामले की वजह से उनके और उनके पिता के जेल तक जाने की नौबत आ गई थी। 

58

एजाज ने कहा- मुझे कई दोस्तों ने सलाह दी कि मैं उसके खिलाफ केस कर दूं, पर मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि वो किसी की बेटी है।

68

एजाज ने आगे कहा कि उस लड़की ने ये बात मानी कि उसने ऐसा किसी के कहने पर किया था। ये बताते हुए एजाज ने उंगलियों से 'V' साइन बनाया, इससे यही लग रहा है कि एजाज का इशारा विकास गुप्ता की ओर है। ये बात सुनकर अभिनव भी चौंक गए।

78

आपको बता दें कि विकास गुप्ता की घर में एंट्री के बाद भी दोनों के बीच बहुत ही कम बातचीत देखने को मिल रही है। दोनों एक-दूसरे से दूरियां बनाए हुए है। 

88

हाल ही में विकास का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने बिग बॉस में एंट्री से पहले शूट किया था। वीडियो में विकास ने बताया कि वो घर में दोबारा जा रहे हैं। अपने फैन्स और सपोर्टर को धन्यवाद भी कहा था।

Recommended Stories