किन्नर बहू के शो से 19 साल बाद TV पर वापसी कर रहा Kasautii Zindagii Kay का अनुराग, अब दिखने लगा ऐसा

मुंबई. कोरोना महामारी के कारण अक्सर बुरी खबरें ही सुनने को मिलती है। लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) में जल्द ही एक्टर सीजेन खान (Cezanne Khan) की एंट्री होने वाली है। सीजेन खान इस सीरियल में विवियन डीसेना की जगह लेंगे। ऐसे में सालों बाद सोशल मीडिया पर सीजेन खान की लेटेस्ट फोटोज वायरल होने रही है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। आपको बता दें कि सीजेन खान एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की के अनुराग बसु है। अनुराग बनकर सीजेन ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। अब वे 19 साल बाद वापसी कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2021 10:40 AM IST

18
किन्नर बहू के शो से 19 साल बाद TV पर वापसी कर रहा Kasautii Zindagii Kay का अनुराग, अब दिखने लगा ऐसा

खबरों की मानें तो टीवी की किन्नर बहू के नाम से फेमस रुबीना दिलाइक शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की में सीजेन हरमन का रोल अदा करने वाले हैं। इस रोल को पहले विवियन डीसेना प्ले कर रहे थे। वापसी से पहले सीजेन इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

28

आपको बता दें कि सीजेन 43 साल के है और खबरों की मानें तो वे जल्दी ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड अमरोहा (यूपी) से है। वैसे, तो वे 2020 में ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी।

38

सीजेन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी होने वाली दुल्हन से उनकी मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई। उसे खाना बनाना बेहद पसंद है। उनके हाथ की बनी बिरियानी उन्हें काफी पसंद है।

48

उन्होंने स्क्रीन पर वापस आने के बारे में बात करते हुए कहा था कि हालांकि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था लेकिन वह इस शो को साइन करने के लिए उत्सुक नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया था कि वे किस तरह के शो करना चाहते हैं। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि एक्टिंग में काफी गेप आ गया है लेकिन वे आर्थिक रूप से प्रभावित नहीं हुए थे।

58

उन्होंने कहा था- कई लोगों ने सोचा कि मैंने इंडिया छोड़ दिया है लेकिन ऐसा नहीं है मैं हमेशा यहीं था और नए प्रोजेक्ट के चर्चा कर रहा था। लेकिन अब मुझे पहले जैसी तवज्जों नहीं दी जाती है। लेकिन मुझे जो भी फेम मिला वो कसौटी जिंदगी की से ही मिला इसके लिए मैं एकता कपूर का शुक्रगुजार हूं।

68

उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था- वह ज्यादातर वक्त दुबई में बिताते हैं जहां छह हफ्तों तक शूटिंग चलती रहती है। इसके अलावा वह न्यूयॉर्क सिटी में अपने बिजनेस पर भी फोकस कर रहे हैं। 

78

आपको बता दें कि कसौटी जिंदगी की के बाद सीजेन ने पाकिस्तानी सीरियल पिया के घर जाना है में काम किया। इसमें उनके अलावा करणवीर बोहरा, दिपानीता शर्मा, इमरान अब्बास नकवी भी नजर आए थे। इसके अलावा वे एक और पाकिस्तानी सीरियल'सिलसिले चाहत के में भी नजर आए।

88

सीजेन खान को एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की ने रातों रात स्टार बना दिया था। इससे पहले वे कलीरे, हसरतें, पलछिन में काम कर चुके थे। उनका परिवार मूल रूप से अफगानिस्तान से ताल्लुक रखता है। उनकी मां के रिश्तेदार कराची में रहते हैं। उनकी परवरिश और पढ़ाई मुंबई में हुई है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos