मुंबई. सेलेब्स की जनरल नॉलेज कभी-कभी सोशल मीडिया पर यूजर्स के लिए मजाक बन जाता है फिर चाह वो आलिया भट्ट हों या फिर सोनाक्षी सिन्हा। दोनों ही स्टार्स कई बार ऐसी बातें कर चुकी हैं कि उनका सोशल मीडिया पर मजाक बन जाता है, साथ ही उन्हें ट्रोल भी होने पड़ता है। ऐसे में 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा है और उन्होंने इशारों-इशारों में सोनाक्षी पर तंज कसा है।
इस समय मुकेश खन्ना काफी खुश हैं क्योंकि लॉकडाउन के चलते लोगों को फिर टीवी पर रामायण और महाभारत देखने को मिल रही है। इसी बात को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है, लेकिन साथ में सोनाक्षी सिन्हा को भी ये शो देखने की नसीहत दी है।
28
मुकेश खन्ना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रामायण और महाभारत का प्रसारण उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्होंने ये पहले नहीं देखें हैं। वे कहते हैं कि उन्हें लगता है सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को रामायण और महाभारत देखनी चाहिए। जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता है।
38
गौरतलब है कि पिछले साल सोनाक्षी सिन्हा टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 में एक कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए आई थीं। इस दौरान उनसे रामायण से जुड़ा सवाल किया गया था।
48
दरअसल, सोनाक्षी से सवाल किया गया था कि भगवान हनुमान संजीवनी बूटी किस के लिए लेने गए थे। इसके जवाब के लिए एक्ट्रेस को हेल्पलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका लोगों ने खूब मजाक भी उड़ाया था।
58
सोनाक्षी को कई बार और कई मौकों पर सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा ट्रोल किया गया।
68
वैसे मुकेश खन्ना हमेशा से ही टीवी पर दिखाई गईं महाभारत और रामायण को लेकर सख्त रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर इस बात का जिक्र किया है कि कई लोग सीरियल बनाने के नाम पर कुछ भी दिखाते हैं।
78
मुकेश खन्ना तो एकता कपूर को कोर्ट तक ले जा चुके हैं। एकता कपूर ने कुछ सालों पहले कहानी महाभारत की नाम से एक सीरियल शुरू किया था। मुकेश खन्ना वो शो बिल्कुल भी रास नहीं आया था। उनके मुताबिक शो में कुछ भी वास्तविक नहीं था और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
88
फोटो सोर्स-इंस्टग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।