सामने आई शहनाज गिल की अब तक की सबसे बोल्ड PHOTOS, छोटे बाल और काली बिकिनी में देख उड़े सबके होश

मुंबई. पंजाब की कैटरीना के नाम से फेमस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को सबसे ज्यादा लाइमलाइट बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट बनकर मिली। शो खत्म होने के बाद भी शहनाज का जलवा कम नहीं हुआ और आज भी वे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। इसी बीच उनका ऐसा लुक सामने आया, जिसे पहले शायद कभी किसी ने नहीं देखा होगा। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है और माना जा रहा है कि शूट से सामने उनकी फोटोज अबतक की सबसे बोल्ड फोटोज में एक है। सामने आई फोटोज में वे छोटे-छोटे बाल और ऑफ शोल्डर बिकिनी पहने नजर आ रही है। शहनाज की फोटोज देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। नीचे देखें शहनाज गिल के फोटोशूट की लेटेस्ट और बोल्ड फोटोज...

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2021 7:40 AM IST

16
सामने आई शहनाज गिल की अब तक की सबसे बोल्ड PHOTOS, छोटे बाल और काली बिकिनी में देख उड़े सबके होश

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। उन्होंने लिखा- कुछ कहानियों के साथ, आप वास्तव में चीजों को जल्दी नहीं कर सकते। और ये अक्सर सबसे अच्छा होता है कि बस वापस बैठें और जर्नी का मजा लें कि यह क्या है। बता दें कि उनके ये फोटो फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने क्लिक किए है। 
 

26

कुछ घंटे पहले शेयर की शहनाज गिल की फोटोज पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। उनको पहली बार इतने बोल्ड लुक में देखकर फैन्स अपने होश खो बैठे हैं और कमेंट्स पर कमेंट्स किए जा रहे हैं।

36

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ब्यूटी क्वीन तो एक बोला- शानदार। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- सुबह-सुबह लावा। एक बोला- प्रिंसेस। इसके अलावा कईयों ने दिल और आग लगाने वाली ढेर सारी इमोजी शेयर की है। 

46

बता दें कि बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज ट्रांसफॉर्मेशन के चलते भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना काफी वजन कम किया था। अब वो पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और हॉट लगने लगी हैं।
 

56

बता दें कि बिग बॉस 13 से शहनाज को अलग पहचान मिली, जिसके बाद से वो लगातार नए प्रोजेक्ट्स करती नजर आ रही हैं। वहीं, बिग बॉस से ही उनका नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा चुका है।
 

66

शहनाज गिल जल्द ही फिल्म हौसला रख में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कनाडा में की गई। इससे पहले वे कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos