Published : Apr 11, 2020, 12:12 PM ISTUpdated : Apr 13, 2020, 10:04 AM IST
मुंबई. टीवी एक्टर और होस्ट रहे शेखर सुमन की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये ट्रांसफॉर्मेशन उन्होंने 54 की उम्र में किया था और फिलहाल वे 57 साल के हैं। उस वक्त जब वो लोगों के सामने आए तो उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए। शेखर की बॉडी देख शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे फिट एक्टर्स भी दंग रह गए थे और उन्होंने तारीफ भी की थी। फिलहाल शेखर सुमन अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
शेखर सुमन ने अपनी ट्रांस्फॉर्मेशन जर्नी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक सोचने के बाद एक दिन उन्होंने अचानक फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला किया। बता दें कि शेखर सुमन 57 की उम्र में भी काफी फिट हैं और उस बॉडी को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।
27
शेखर ने बताया कि उन्हें एक म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला, जिसमें उनके साथ ब्रूना अब्दुल्ला थीं। दोनों की उम्र में आधे का अंतर था तो इसलिए शेखर को ब्रूना से मैच करने की जरूरत महसूस हुई।
37
शेखर ने बताया- एक दिन मैं बस उठ गया और मैंने कहा कि मुझे अपने सिक्स पैक एब्स, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स चाहिए और मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। मैं देखना चाहता था कि क्या मैं फिटनेस बना सकता हूं और इसे बनाए रख सकता हूं। मुझे चैलेंज लेना पसंद है।
47
उन्होंने बताया- मैंने ये शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं पूरी ताकत से वर्कआउट कर रहा था। मैंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की। मैंने उस जिम में जाना शुरू किया जहां सैफ अली खान और अजय देवगन जाया करते थे।
57
शेखर ने बताया कि जब उनका ट्रांस्फॉर्मेशन हुआ तो शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने उन्हें फोन करके उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया और लोगों ने मुझे भी प्रेरित किया।
67
शेखर ने 1984 में आई फिल्म 'उत्सव' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रेखा और शशि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने 'नाचे मयूरी' (1986), 'अनुभव' (1986), 'संसार' (1987), 'त्रिदेव' (1989), 'प्रोफेसर की पड़ोसन' (1993), 'चोर मचाए शोर' (2002), 'चलो मूवी' (2011) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
77
शेखर को फिल्मों की टीवी पर ज्यादा सफलता मिली। उन्होंने सब टीवी के शो 'मूवर्स एंड शेखर्स' को होस्ट किया, इसी से उनको पहचान मिली। इसके अलावा वे 'मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी', 'हेरा फेरी', 'कभी इधर कभी उधर', 'अंदाज', 'विलायती बाबू', 'एक था राजा एक थी रानी', 'देख भाई देख', 'दम दमा दम' सहित अन्य शो में काम किया है। वे रियलिटी शो 'कॉमेडी सुपरस्टर', 'लाफ इंडिया लाफ', 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के जज भी रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।